ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: संस्कार विहीन दलाल-ठेकेदार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: संस्कार विहीन दलाल-ठेकेदार

By @dmin
Published: June 20, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
कुछ लोग एकाएक इतना बड़े हो जाते हैं कि अपने संस्कार भूल जाते हैं। पूरे विश्व में अकेला भारत ही ऐसा देश है जहां ईश्वर की आराधना विभिन्न रूपों में की जाती है। यहां प्रत्येक बड़े मंदिर में अनेक छोटे-छोटे मंदिर होते हैं। मंदिर का नामकरण भले ही सबसे बड़े मंदिर के नाम पर किया जाता है पर इससे आलों में बैठे छोटे-छोटे भगवानों और नवग्रहों का महत्व कम नहीं हो जाता। लोग वहां भी पुष्प चढ़ाते हैं, माथा टेकते हैं। सभी स्थानों पर अपनी शक्ति और सामथ्र्य के अनुसार चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। दरअसल यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है जिसमें हमें एक बहुत बड़ी सीख सहजता के साथ दी जाती है। इसका केवल एक आशय है कि जीवन में किसी भी वस्तु, व्यक्ति या स्थान को तुच्छ नहीं समझना चाहिए। जीवन में सभी की भूमिका होती है। बिना नाई के पंडित शुद्धिकरण नहीं करा सकता। बिना डोम के अग्निसंस्कार नहीं हो सकता। रातों रात करोड़पति बने लोग अकसर यही भूल जाते हैं। उन्हें लगता है कि बड़े को साध लिया तो छोटों को लतियाया जा सकता है। रावण ने भी किया था, नतीजा भुगत लिया। इतिहास में ऐसे बहुतेरे किस्से मिल जाएंगे जहां असंतुष्टों ने षडय़ंत्र रचकर सबकुछ तबाह कर दिया। राज्य के अन्यान्य स्थानों की तरह दुर्ग जिले में भी कुछ जमीन दलालों ने तेजी से तरक्की कर ली। उन्होंने अपने पेशे को नया नाम भी दे दिया। कोई बिल्डर तो कोई डेवलपर बन बैठा। छत्तीसगढ़ वासियों को अभी इन दोनों ही शब्दों का अर्थ ठीक-ठीक समझ में नहीं आता। इसलिए कारोबार खूब चला। खुद अपनी जमीन की प्लाटिंग करने वाले डेवलपर बन गए। कुछ लोग जमीन हथियाकर भी डेवलपर बने। ऐसे लोग पटवारी से लेकर स्थानीय विधायक तक को सेट करके चलते हैं। उनमें संस्कार शेष हैं। व्यापार की दुनिया में इसे व्यवहार कहा जाता है। इससे न केवल विघ्नहंता खुश रहते हैं बल्कि सबका समय-समय पर सहयोग भी मिलता है। यह सिस्टम में इंजिन ऑयल का काम करता है। सबकुछ आसानी से, बिना किसी बाधा-विघ्न के चलता रहता है। पर कुछ लोग अपनी अकड़ में रहना पसंद करते हैं। वे अपने आका का नाम लेकर लोगों को डराने-धमकाने से भी नहीं चूकते। उन्हें नहीं पता होता कि नेता और बड़े अधिकारी कभी अपनी गर्दन और कलम नहीं फंसाते। आप उनके लिए भीड़ जुटाओ, मंच बनाओ, चुनाव फाइनेंस कर सकते हो पर उनसे उनका राजनीतिक करियर नहीं छीन सकते। जिस भी नेता ने गलत के पक्ष में दबंगई दिखाई, शहर उनकी हालत देख रहा है। नई पीढ़ी कम से कम यह गलती तो नहीं ही करेगी। अब जब मामूली पटवारी दुम ठोंक दे तो सिवा किकियाकर भागने के और कुछ नहीं किया जा सकता।

जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर खाई में गिरी स्कॉर्पियो, तीन की मौत, तीन घायल
आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन
भिलाई में बैकुंठधाम में लगा हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका, मेयर देवेंद्र यादव पहुंच, कहा-खुशियां लेकर आई वैक्सीन
Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘बॉर्नियो मदर एंड चाइल्ड केयर हॉस्पिटल’ का किया शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साधु भी ले रहे डिजिटल दक्षिणा, आनंद महिंद्रा ने साझा किया मजेदार वीडियो ‘अग्निवीरों’ को नौकरी देंगे आनंद महिंद्रा, ट्वीट कर कहा- अनुशासन और कौशल आएंगे काम
Next Article स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम का क्रेज बढ़ा… अब चिल्फी और रेंगाखार जंगल के ग्रामीणों ने स्कूल खोलने की मांग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?