ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पेट्रोल-डीजल की नियमित आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री को लिखा पत्र

By @dmin
Published: June 19, 2022
Share
World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises
SHARE

प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की नियमित सप्लाई करने का किया आग्रह
पिछले एक-दो माह से छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कम हो रही है आपूर्ति
कई जिलों के पेट्रोल पम्पों और पेट्रोलियम कम्पनियों के डिपो ड्राई हो रहे हैं
पेट्रोल-डीजल की कमी से किसानों और आम जनता को करना पड़ रहा है कठिनाईयों का सामना
अति आवश्यक एम्बुलेंस सेवा हो रही प्रभावित
खेती-किसानी का कार्य पिछड़ रहा है
रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के किसानों और नागरिकों को पेट्रोल-डीजल की कमी से हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोलियम कंपनियों के डिपो में पेट्रोल-डीजल की नियमित सप्लाई करने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि विगत 1-2 महीने से छत्तीसगढ़ राज्य में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति कम हो गयी है, जिससे कई जिलों के पेट्रोल पम्प ड्राई हो जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा भी अवगत कराया गया है कि मेसर्स हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में 750 रिटेल आउटलेट हैं, जिसमें पेट्रोल, डीजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से कई दिन बंद की स्थिति रहती है।

पेट्रोलियम कम्पनियों की समीक्षा में पाया गया कि पूर्व में बफर स्टॉक 4-5 दिन के लिये रहता था, विगत 1-2 माह से बफर स्टॉक केवल 1 दिन के लिये बच रहा है, जो कि कई बार खत्म हो जा रहा है और डिपो भी ड्राई हो जाता है।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, मानसून के आने से कृषि कार्य प्रगति पर है, किसानों को डीजल नहीं मिल पाने से खेती के कार्यों में दिक्कत हो रही है। साथ ही ग्रामीण अचलों में डीजल नहीं मिल पाने से अति आवश्यक सेवा एम्बुलेंस परिवहन एवं आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल एवं पेट्रोल नियमित रूप से नहीं मिलने से कृषि कार्य पिछड़ जायेगी, जिससे आम जनता को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। ग्रामीण अंचलों के रिटेल आउटलेट को एडवांस भुगतान के बाद भी डीजल पेट्रोल की सप्लाई नहीं की जा रही है।

मुख्यमंत्री बघेल ने केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से आग्रह किया है कि मेसर्स हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड, मेसर्स भारत पेट्रोलियम एवं मेसर्स इंण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के छत्तीसगढ़ में स्थित डिपो में पेट्रोल और डीजल की नियमित सप्लाई कराने का कष्ट करें ताकि कृषकों एवं आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस समस्या का सहृदयतापूर्वक विचार कर उचित समाधान करेंगे।

तिरुपति में गुम हुआ छत्तीसगढ़ का 6 वर्षीय बच्चा… गृहमंत्री ने लिया संज्ञान…. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
सरकार का बड़ा फैसला : नगरीय निकायों में सभी सुविधाएं होंगी ऑनलाइन, यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान
shreekanchanpath 337 # 20 Sep 2024
कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं मुंबई क्रिकेट संघ के स्कोरर, एक महीने से नहीं गए हैं घर
सैन्य हेलिकॉप्टर दुघर्टना अपडेट : हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की गंभीर हालत में इलाज जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोधन न्याय योजना में 144 करोड़ की गोबर खरीदी पर महिला समूह और किसानों ने मुख्यमंत्री को "गाय-बछड़ा" आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया गोधन न्याय योजना में 144 करोड़ की गोबर खरीदी पर महिला समूह और किसानों ने मुख्यमंत्री को “गाय-बछड़ा” आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया
Next Article Big Army success: Eight terrorists wiped out in 32 hours, five in Shopian and three in Avantipora जम्मू कश्मीर में सर्च टीम पर हमला, सेना ने मार गिराया एक आतंकी, एक गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?