ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शुरू हुई मार्वल की नई फिल्म की एडवांस बुकिंग, तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेगा थॉर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शुरू हुई मार्वल की नई फिल्म की एडवांस बुकिंग, तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेगा थॉर

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
SHARE

मार्वल ने यह तय कर लिया है कि वह अपने फैंस को किसी भी तरह अपने बिछाए जाल से बाहर नहीं निकलने देगा। दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर ‘डॉक्टर स्ट्रेंज 2 के साथ धूम मचाने के बाद अब एक बार फिर मार्वल स्टूडियोज अपनी एक और सुपर हीरो फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर लौट रहा है। ‘डॉक्टर स्ट्रेंज के सीक्वल के बाद मार्वल के फैंस इस फिल्म के लिए भी बहुत उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2011 में आई फिल्म ‘थॉर का चौथा पार्ट है, जिससे थंडर का देवता यानी क्रिस हेम्सवर्थ पूरे तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। देश-विदेश में फैले मार्वल और अभिनेता के फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में ‘थॉर के फैंस के लिए एक खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फिल्म के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।

Contents
  • एडवांस बुकिंग हुई शुरू
  • नए किरदार के साथ वापसी करेगी फिल्म
  • अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

एडवांस बुकिंग हुई शुरू

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘थॉर: लव एंड थंडर की एडवांस बुकिंग देशभर में शुरू हो गई है। फैंस इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने का इंतजार पिछले कई महीनों से कर रहे थे। आखिरकार, वह अब देशभर में कहीं भी टिकट बुक कर सकते हैं। ‘एवेंजर्स: एंडगेम के तीन साल बाद दर्शकों को थॉर के रूप में क्रिस हेम्सवर्थ को ऑन-स्क्रीन देखने का मौका मिलेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, थंडर का देवता आपके शामिल होने का इंतजार कर रहा है। थॉर लव एंड थंडर की एडवांस बुकिंग अब खुल चुकी है। भारत में यह फिल्म यूएस से एक दिन पहले 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। अभी टिकट बुक करें।

नए किरदार के साथ वापसी करेगी फिल्म

इस फिल्म से क्रिस हेम्सवर्थ ‘गॉड ऑफ थंडर के रूप में वापसी कर रहे हैं। मार्वल की इस फिल्म से क्रिस और निर्देशक तायका वेट्टी की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इसके साथ ही ‘थॉर फ्रेंचाइजी की इस फिल्म से मार्वल यूनिवर्स में एक नए विलेन ‘गौर द गॉड बूचरÓ की भी एंट्री हो रही है। गौर का किरदार ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता क्रिश्चिन बेल निभाते नजर आएंगे।

अमेरिका से एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

थॉर:लव एंड थंडर की कहानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि इस फिल्म की घोषणा जुलाई 2019 में कर दी गई थी। ‘थॉर: लव एंड थंडर ‘रग्नारोक की तुलना में ज्यादा भावनात्मक फिल्म होगी पर अभी भी इस फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा कुछ कह पाना मुश्किल है, क्योंकि ट्रेलर में कहानी के सारे पत्ते नहीं खोले गए हैं। पूरी कहानी के बारे में जानने के लिए हमें 7 जुलाई को इसके रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक-पीएम मोदी
हादसा: गौशाला के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, 49 गायों की मौत
भिंड के मनकाबाग गांव में एयरफोर्स का विमान मिराज दो टुकड़े होकर गिरा, पायलट सुरक्षित
वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं सुपर 30 के संस्थापक पद्मश्री आनंद कुमार पुसौर सरिया में देंगे करियर मार्गदर्शन
यूक्रेन से सकुशल लौटे छात्रों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात, कुशलक्षेम पूछा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नकली सोने को बताया असली और कई जगह बेचा, महिला समेत 4 गिरफ्तार
Next Article यश 19: एक्शन के बाद अब रोमांस करते नजर आएंगे रॉकी भाई, पूजा हेगड़े होगी उनकी अगली हीरोइन…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?