ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मानसून की अमृत बूंदों के स्वागत के लिए हमारे नरवा स्ट्रक्चर तैयार, साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर के माध्यम से जलस्तर पांच इंच तक बढऩे की उम्मीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मानसून की अमृत बूंदों के स्वागत के लिए हमारे नरवा स्ट्रक्चर तैयार, साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर के माध्यम से जलस्तर पांच इंच तक बढऩे की उम्मीद

By @dmin
Published: June 15, 2022
Share
मानसून की अमृत बूंदों के स्वागत के लिए हमारे नरवा स्ट्रक्चर तैयार, साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर के माध्यम से जलस्तर पांच इंच तक बढऩे की उम्मीद
मानसून की अमृत बूंदों के स्वागत के लिए हमारे नरवा स्ट्रक्चर तैयार, साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर के माध्यम से जलस्तर पांच इंच तक बढऩे की उम्मीद
SHARE

नरवा के दूसरे चरण के काम लगभग पूरे, पहले चरण में पांच से छह इंच जलस्तर बढ़ा था इस बार भी उतना ही जलस्तर बढऩे की बूंद
पंद्रह हजार श्रमिकों की मेहनत लाएगी रंग
दुर्ग। मानसून की अमृत बूंदों के स्वागत के लिए हमारे नाले तैयार हैं। इस बार दक्षिण की ओर से आ रहे इन अतिथि बूंदों को हमारे नाले देर तक रोक कर रखेंगे और धरती का जलस्तर पांच से छह इंच बढऩे की उम्मीद है। लगभग पंद्रह हजार श्रमिकों ने सात महीने की कड़ी मेहनत से 196 नाले के 68 डीपीआर को पूरा करने की दिशा में कार्य किया है और अब काम समाप्ति की ओर है। अगले एक-दो दिन में सभी नालों में काम पूरा हो जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि पहले चरण में नरवा के कार्यों से पांच इंच से छह इंच तक जलस्तर नाले के नजदीकी गांवों में बढ़ा था। इस बार साढ़े पांच हजार स्ट्रक्चर तैयार किये गये हैं और 200 स्ट्रक्चर का रिपेयर किया गया है। इनके माध्यम से जलसंरक्षण की बड़ी पहल की गई है। देवांगन ने बताया कि कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर इस चरण में नालों के भीतर स्ट्रक्चर बनाने पर कार्य किया गया है। पिछले चरण में कार्य नालों के किनारे पर तथा डिसेल्टिंग को लेकर किया गया था।

इस चरण में यह कार्य नालों के बीच किया गया है। जिले के प्रमुख नाले जैसे गजरा, खुड़मुड़ी, दैमार, लुमती आदि नालों पर भी कार्य किया गया है। इससे व्यापक रूप से जलसंरक्षण में मदद मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बीते दिनों खुड़मुड़ी नाले में हो रहे नरवा कार्य देखे थे और अधिकारियों को कार्य जल्द पूरा करने निर्देश दिये थे।

ऐसे स्ट्रक्चर जो धीमा करेंगे जलप्रवाह
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नरवा योजना मुख्यत: इस वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित है कि पानी का वेग कम होने से धरती का रिचार्ज तेजी से होता है क्योंकि धरती को जल सोखने के लिए अधिक समय मिलता है। अक्सर बरसाती नालों में जितने तेजी से पानी चढ़ता है उतने ही तेजी से उतर भी जाता है। इन स्ट्रक्चर के बन जाने से पानी का वेग बाधित होगा और सतत रूप से बाधित करने वाले स्ट्रक्चर बनने की वजह से हर जगह यह धीमे धीमे बहते भूमिगत जल को रिचार्ज करता जाएगा। खास बात यह है कि इसके लिए स्ट्रक्चर नाले के भीतर ही बनाये जाते हैं जिससे जलसंरक्षण के लिए अतिरिक्त भूमि में काम करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

दो बारिश में और भी प्रभावी परिणाम
जब नरवा ट्रीटमेंट होता है तो पहले साल में कुछ बेहतर नतीजे आते हैं और अगले साल और भी बेहतर नतीजा आता है। इस तरह क्रमश: भूमिगत जल का रिचार्ज बढ़ जाता है। अतएव इस साल और भी जल रिचार्ज होने की उम्मीद है। ऐसी आशा है कि मानसून अच्छा रहा तो जलस्तर में पांच इंच की वृद्धि होगी जिससे रबी फसल के लिए भी भरपूर पानी किसानों को मिल सकेगा।

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में पैक्स का किया शुभारंभ, समीक्षा बैठक दिए दिशा निर्देश
साउथ बिहार एक्सप्रेस में आकस्मिक जांच, बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए 80 यात्री… रेलवे ने वसूला जुर्माना
देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने Tik Tok का केस लडऩे से किया इनकार, बोले- चाइनीज ऐप का नहीं रखेंगे पक्ष
राष्ट्रपति से मिलेंगे एकलव्य के 40 विद्यार्थी, पहली बार हवाई सफर कर पहुंचे दिल्ली
एसआर हॉस्पिटल में नौकरी पाने का मौका… जिला रोजगार केन्द्र दुर्ग में 28 को जॉब फेयर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हटाए गए डीएम अवस्थी.... अब अशोक जुनेजा होंगे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी.... गृह विभाग ने जारी किया आदेश पुलिस महानिदेशक जुनेजा ने की प्रदेश की कानून व्यवस्था एवं अपराध पर नियंत्रण की समीक्षा
Next Article हृदय रोग, अस्थि रोग एवं नेत्र रोग जैसे विशेषज्ञों की उपस्थिति में सीसीएम में लगा विशाल शिविर, 131 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण हृदय रोग, अस्थि रोग एवं नेत्र रोग जैसे विशेषज्ञों की उपस्थिति में सीसीएम में लगा विशाल शिविर, 131 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?