ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीवी-डिजिटल के लिए बोली 42 हजार करोड़ के पार, भारत में आईपीएल के एक मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

टीवी-डिजिटल के लिए बोली 42 हजार करोड़ के पार, भारत में आईपीएल के एक मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

By @dmin
Published: June 12, 2022
Share
टीवी-डिजिटल के लिए बोली 42 हजार करोड़ के पार, भारत में आईपीएल के एक मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा
टीवी-डिजिटल के लिए बोली 42 हजार करोड़ के पार, भारत में आईपीएल के एक मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल मीडिया राइट्स के लिए ई-नीलामी मुंबई में रविवार (12 जून) को शुरू हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए मीडिया राइट्स बेच रहा है। रिपोट्र्स के मुताबिक, टीवी और डिजिटल अधिकार के लिए बोली 42 हजार करोड़ को पार कर चुकी है। आईपीएल के मैच की कीमत 100 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। पिछली बार यह 54.5 करोड़ रुपये थी। सोमवार को नीलामी शाम छह बजे तक चलेगी। नीलामी पूरी नहीं होने की स्थिति में मंगलवार को भी प्रक्रिया जारी रहेगी।

नीलामी के लिए 12 कंपनियों ने टेंडर फॉर्म खरीदे थे। अब टेबल पर सात कंपनियां नीलामी में बोली लगाने के लिए मौजूद हैं। वायकॉम-रिलायंस, डिज्नी+हॉटस्टार, सोनी पिक्चर्स, जी ग्रुप, सुपरस्पोर्ट, टाइम्स इंटरनेट, फनएशिया नीलामी में भाग ले रही हैं।

एक सीजन में 94 हो सकती है मैचों की संख्या
मीडिया राइट्स खरीदने वाली कंपनियों को 2023 से 2025 तक तीन सीजन में 74-74 मैच मिल सकते हैं। 2026 और 2027 में मैचों की संख्या 94 पहुंच सकती है। इस साल चार अलग-अलग पैकेज में मीडिया राइट्स बेचे जा रहे हैं। पैकेज-ए में भारत के लिए टीवी राइट्स और पैकेज-बी में भारत के लिए डिजिटल राइट्स हैं। पैकेज-सी में चुनिंदा 18 मैच और पैकेज-डी में विदेशों में टीवी और डिजिटल राइट्स शामिल हैं।

अमेजन, गूगल और फेसबुक बाहर
स्टार के पास वर्तमान में मीडिया अधिकार हैं। उसे अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार के लिए साथी बोलीदाताओं से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। स्टार के अलावा रिलायंस वायकॉम स्पोर्ट18, अमेजन, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, ऐप्पल इंक, ड्रीम 11 (ड्रीम स्पोट्र्स इंक), सोनी ग्रुप कॉर्प, गूगल (अल्फाबेट इंक), फेसबुक और सुपर स्पोर्ट (दक्षिण अफ्रीका), फनएशिया, फैनकोड सहित कई कंपनियों ने टेंडर फॉर्म खरीदे। इनमें से अमेजन, गूगल और फेसबुक ने पहले ही नीलामी से हटने का फैसला कर लिया।

स्टार के पास 2022 तक के लिए थे राइट्स
स्टार इंडिया ने सितंबर 2017 में 16,347.50 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 2017 से 2022 तक के लिए मीडिया अधिकार खरीद लिए थे। उसने सोनी पिक्चर्स को हराया था। इस सौदे के बाद आईपीएल के एक मैच की कीमत 54.5 करोड़ रुपये हो गई थी। 2008 में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क ने 8200 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 10 साल के लिए मीडिया राइट्स अपने नाम किए थे।

मीडिया राइट्स को लेकर इतनी बहस क्यों?
बीसीसीआई को इस बार 45 से 50 हजार करोड़ रुपये तक मीडिया राइट्स के जरिए मिल सकते हैं। बोर्ड को आईपीएल की कमाई का 70 फीसदी हिस्सा यहीं से मिलता है। खास बात यह है कि इस कमाई पर उसे टैक्स भी नहीं देना पड़ता है, क्योंकि इनकम टैक्स के सेक्शन 12ए के तहत बीसीसीआई को आईपीएल की कमाई पर टैक्स देने की छूट है। देश भर में क्रिकेट के प्रचार के लिए ऐसा किया गया है।

Bhilai Breaking : गड्‌ढे में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी बाउंड्रीवॉल, दो मजदूर दबे… हालत गंभीर
लोकवाणी की 10 वीं कड़ी में सीएम बघेल ने कहा: देश और प्रदेश की आर्थिक- सामाजिक समस्याओं का समाधान, समावेशी विकास से ही संभव
मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट और डायलिसिस सुविधा का किया लोकार्पण
न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की अध्यक्ष भावना पाण्डेय ने नेहरू भवन मे किया ध्वजारोहण
हनुमान मंदिर में पूजा कर भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश ने शुरू किया जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम बादल की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती
Next Article छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी कोविड से निपटने में फेल हुआ बीजिंग, चीनी योद्धा की बेटी ने जिनपिंग सरकार को लताड़ा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?