ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फिर चाल पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 7240 नए मामले; लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी मरीज बढ़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

फिर चाल पकड़ रहा कोरोना, 24 घंटे में 7240 नए मामले; लगातार दूसरे दिन 40 फीसदी मरीज बढ़े

By @dmin
Published: June 9, 2022
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में एक बार फिर कोरोना मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों कोरोना वायरस के 7240 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार को देश में 5233 नए मरीज सामने आए थे। इससे एक दिन पहले यानी मंगलवार को 3741 नए संक्रमित मिले थे। इससे साबित होता है कि संक्रमण एक बार फिर बढ़ रहा है।

देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना मरीजों में 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। बुधवार को 94 दिन बाद देश में नए संक्रमितों की संख्या 5000 के पार पहुंची थी। महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में कोविड केस फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 3641 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब सक्रिय केस 32,498 हो गए हैं। अपडेट आंकड़ों के मुताबिक आठ और लोगों की महामारी से मौत हुई है। इसे मिलाकर अब तक कुल 5,24,723 मौतें हो चुकी हैं।

जून में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार
कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता फिर से बढ़ा दी है। कोरोना के आंकड़ों को देखें तो इस महीने की शुरुआत से ही कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। एक जून से सात जून तक हर दिन चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए। जबकि, चालू सप्ताह के शुरुआती दिनों से 5000 से ज्यादा मामले सामने आने लगे।

हिमाचल से केरल तक 28 जिले रेड जोन में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश से केरल तक देश के 28 जिलों को कोरोना संक्रमण बढऩे की वजह से रेड जोन घोषित किया है। इनमें हरियाणा और महाराष्ट्र के वे चार जिले भी शामिल हैं, जहां साप्ताहिक संक्रमण पांच फीसदी से भी ज्यादा दर्ज किया गया। राज्यों के साथ बुधवार को बैठक में मंत्रालय ने प्रभावित राज्यों से जमीनी स्तर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

अरुणाचल में संक्रमण 21 फीसदी बढ़ा
अरुणाचल प्रदेश सहित सात राज्यों में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश में यह बढ़ोतरी देश में सर्वाधिक 21.43 फीसदी तक दर्ज की गई। देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

मास्क पहनने से इनकार पर विमान से उतार दें : डीजीसीए
उधर, डीजीसीए ने कहा कि यदि कोई यात्री विमान के अंदर चेतावनी के बावजूद मास्क पहनने से इनकार करता है तो उसे विमान के रवाना होने से पहले एयरलाइंस विमान से उतार सकती हैं। विमानन नियामक डीजीसीए ने महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु आदि राज्यों में फिर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभिन्न एयरलाइंस को यह सख्त एडवाइजरी दी है।

भारतीय कोरोना वैक्सीन का दुनिया ने माना लोहा… 96 देशों ने दी कोवाक्सिन और कोविशील्ड को मान्यता
चेम्बर के सदस्य करेंगे बाजारों की सफाई, एक अक्टूबर को चलेगा “स्वच्छता ही सेवा है” अभियान
ब्लू शिमरी आउटफिट में निक्की तंबोली ने बलखाई अपनी पतली कमरिया
कन्हैया गोयल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उप महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया
आर्टकॉम की मुहीम ‘हर आँगन एक पेड़’ के तहत किया गया वृक्षारोपण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा-पढ़ाई के साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी हिस्सा लें
Next Article महिला के साथ पकड़े गए तीन पटवारी, पत्नी और ग्रामीणों ने जमकर लात-घूंसो से पीटा महिला के साथ पकड़े गए तीन पटवारी, पत्नी और ग्रामीणों ने जमकर लात-घूंसो से पीटा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?