ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोयला खनन के मुद्दे पर आमने-सामने, सीएम बघेल बोले- सिंहदेव की मुराद होगी पूरी, नहीं चलेगी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोयला खनन के मुद्दे पर आमने-सामने, सीएम बघेल बोले- सिंहदेव की मुराद होगी पूरी, नहीं चलेगी गोली

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
पंजाब की आंच छत्तीसगढ़ पर भी! पंजाब के नेतृत्व परिवर्तन ने चौंकाया तो उड़े छत्तीसगढ़ के कांग्रेसियों के होश
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में राजस्थान को कोल ब्लॉक की मंजूरी का भारी विरोध हो रहा है। कोल ब्लॉक की मंजूरी को लेकर राज्य के आदिवासी और प्रभावित ग्रामीण लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं इसको लेकर राज्य में राजनीति भी तेज हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और सीएम भूपेश बघेल कोयला खनन को लेकर आमने सामने आ गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि घने जंगलों का विनाश करके कोयला खनन नहीं होना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बंदूक और गोलियां चलाने के लिए आता है, तो आप मुझे फोन करें। मैं पहली गोली लूंगा।

सीएम भूपेश ने दी प्रतिक्रिया
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर सिंहदेव नहीं चाहते कि पेड़ काटे जाएं, तो एक भी शाखा को नहीं छुआ जाएगा। गोली लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो कोई भी बंदूक देगा उसे गोली मार दी जाएगी।

किसान और आदिवासी कर रहे विरोध
गौरतलब है कि राज्य में राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड को आवंटित दो कोयला खदानों में खनन की अनुमति के खिलाफ कार्यकर्ताओं और ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। बीते शनिवार को सीएम भूपेश बघेल ने कोयला खनन की जरूरत पर बल दिया था। उन्होंने कहा था कि खनन जारी रहेगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि जो लोग कोयला खनन का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पहले अपने घरों में बिजली को बंद कर देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोयला खनन के दौरान अस्सी हजार पेड़ काटे जाने हैं।

टीएस सिंहदेव ने किया था परसा कोल माइंस क्षेत्र का निरीक्षण
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सोमवार को परसा कोल माइंस क्षेत्र के गांवों में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सरगुजा के हरिहरपुर गांव में आंदोलनरत ग्रामीणों से मुलाकात भी की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि घने जंगलों का विनाश करके कोयला खनन नहीं होना चाहिए। ऐसी जगहों से कोयला निकाला जाए जहां जंगल नहीं हैं। अगर ग्रामीण एक राय रहे तो उनकी जमीन कोई नहीं ले सकता। एकता ही सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी से मिलकर इस बारे में जानकारी देने की बात भी कही थी।

अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़…. दो दहशतगर्दों का हुआ खात्मा
नक्सल समस्या पर मंथन: कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री शाह ने की बैठक, सुरक्षा स्थिति और माओवादियों के खिलाफ चल रहे अभियानों की समीक्षा
कोरोना: देश के इन 10 जिलों में तेजी से फैल रहा संक्रमण, महाराष्ट्र-पंजाब में स्थिति गंभीर…. केन्द्र ने राज्यों को दिए सख्ती के निर्देश
CG Election-2023: ईडी के बल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा? ओम माथुर के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार
Bilaspur : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस डॉग के खौफ से पकड़ाया आरोपी… हैरानी भरी है हत्या की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मिनी माईजिंग रेगुलेटरी कम्पलांस बर्डन क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
Next Article कलेक्टर जनदर्शन में आए गैंदू राम को मिला नि:शुल्क बैटरी चलित ट्रायसाइकिल…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?