ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा
विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा
SHARE

शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार
रायपुर। साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। आज रायगढ़ जिले की ग्राम तमनार, बरपाली, जोबरो, रुचिदा, गुडेली, टिमरलगा, सरिया नगर पंचायत सहित विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास योजनाओं की सराहना की।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना आदि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की फ्लैगशीप योजनाओं को विशेष रूप से फोकस किया गया हैं। इसी तरह ग्राम बरपाली, गुडेली और जोबरो से आए प्रतिनिधियों ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों के जीवन में खुशहाली आयी है। खेती-किसानी समृद्ध हुई है। लोग अब फिर से खेती की ओर लौट रहे हैं। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है। इससे खासकर समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

रायगढ़ जिले से तमनार, रुचिदा, टिमरलगा आदि गांवों से आए ग्रामीणों ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में राम वन गमन पथ परियोजना, अधोसंरचना निर्माण, राजीव गांधी ग्रामीण, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन, तेंदूपत्ता एवं वन उपज संग्रहण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद हिंदी, अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं को आकर्षक फोटो एवं वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इससे सभी शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी सहजता से मिल रही है। इसके साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों एवं पॉम्पलेट के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिल रही है।

लघु वनोपज संग्रहण में छत्तीसगढ़ अव्वल, प्रदेश में हो रही है 65 लघु वनोपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी
मास्टर गेम्स एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ की कार्यकारिणी बैठक में निर्णय: 23 व 24 रायपुर में होंगे मास्टर गेम्स
संसद हमले की 19वीं बरसी: राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी और अमित शाह ने शहीदों को किया याद
अग्रवाल समाज की कुलदेवी मां लक्ष्मी की हिसार से पहुंची रथयात्रा
सालाना मेंटेनेंस के लिए टाउनशिप में बंद रहेगी बिजली, 2 से 7 दिसंबर तक अलग अलग सेक्टरों में होगा मेंटेनेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम मोदी के रोड शो से शुरू होगा दक्षिण भारत विजय अभियान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन पीएम मोदी के रोड शो से शुरू होगा दक्षिण भारत विजय अभियान, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होगा मंथन
Next Article सितंबर के बाद भी लोगों को मिलेगा मुफ्त अनाज? सरकार कर रही विचार, स्टॉक देखकर इस महीने अंतिम फैसला राशन घोटाला: राशनकार्ड धारियों के राशन का बंदरभाट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?