ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाले की सफाई के लिए गैंग में अतिरिक्त कामगार लगाएं, वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो-वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
October 1, 2026
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नाले की सफाई के लिए गैंग में अतिरिक्त कामगार लगाएं, वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो-वोरा

By @dmin Published June 7, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज शहर के प्रमुख नालों की सफाई कार्य का निरीक्षण किया। वोरा ने शंकर नाला, शक्ति नगर नाला और केलाबाड़ी नाले में सफाई का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये। वोरा ने साफ कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा हो जाना चाहिए।

विद्यापीठ स्कूल के पास शंकर नाला का निरीक्षण करने के बाद वोरा उरला टेल एरिया में भी सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नाले में उगी झाडिय़ों की सफाई जरूरी है। इसके कारण पानी का बहाव रुकता है और बस्तियों में जलभराव होने लगता है। इसी तरह नाले में प्लास्टिक आदि का कचरा रोकने के लिए जगह-जगह जालियां लगाई गई हैं। इन जालियों की नियमित सफाई होनी चाहिए। वोरा ने कहा कि नालों की सफाई के दौरान वार्डों की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

वोरा ने केलाबाड़ी नाला और शक्तिनगर नाला का निरीक्षण भी किया और स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान को अगले एक हफ्ते के भीतर सभी नालों की सफाई का कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिये। दीवान ने बताया कि 3 माह पहले भी सभी नालों की सफाई का काम किया जा चुका है। अब मानसून से पहले नालों की सफाई की जा रही है। बारिश में नालों के कारण जलभराव की नौबत नहीं आएगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद देव नारायण चंद्राकर, निगम के ईई एसडी शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, पप्पू श्रीवास्तव मौजूद थे।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

@dmin June 7, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 230 # 07 june 2022
Next Article स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सुपेबेड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?