ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद

By @dmin
Published: June 7, 2022
Share
पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद
पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ ने की फायरिंग, बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखे तीन आईईडी बरामद
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की नापाक साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखा, जिस पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। इस दौरान ड्रोन ने भारत की सीमा में आईईडी बम को गिरा दिया।

आईईडी बम बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर भेजे थे। दरअसल, अखनूर इलाके में पाकिस्तान की तरफ से एक भेजा गया संदिग्ध ड्रोन दिखाई दिया। पहले से अलर्ट जवानों ने इस ड्रोन पर फायरिंग की। संदिग्ध ड्रोन से सुरक्षाबलों ने लटक रहे सामान को गिरा दिया। जांच की तो पता चला कि वह आईईडी बम था। सुरक्षाबलों ने बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया। इन आईईडी बमों में टाइमर सेट किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, बीएसएफ ने मंगलवार की रात को अखनूर के कनाचक इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई, इस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। तत्काल पुलिस दल को तैनात किया गया और ड्रोन विरोधी एसओपी का पालन किया गया। ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया।

पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और एक नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से डिफ्यूज किया गया है, मामला दर्ज किया गया है।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हर जगह ड्रोन का खतरा है, लेकिन सीमा पार से किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना और बीएसएफ का पूरी तरह से दबदबा है।

घरेलू विवाद के बाद परामर्श  केन्द्र पहुंचे पति पत्नी, पति ने खाया जहर… इलाज के दौरान मौत
जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, गोलीबारी में जवान शहीद
Gustakhi Maaf: छत्तीसगढ़ के गौठान बनेंगे अभयारण्य
Breaking News : मैत्रीबाग में सफेद बाघिन की संदिग्ध मौत, पेट में इंफेक्शन की आशंका
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान सामने आए 38772 नए मामले….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 94 लाख के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी स्थाई स्तंभ-बात का बतंगड़: परिणय सूत्र में आबद्ध हुए श्वान, संत बने समधी
Next Article खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग शुरू, रोहित शेट्टी ने की सूर्यवंशी स्टाइल में एंट्री…

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?