ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई निगम सामान्य सभा: पावर हाउस में सी मार्ट खोलने का प्रस्ताव पारित, निगम की हाइवा से दुर्घटना में मौत का मामला भी उठा
Share
Notification Show More
Latest News
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल
September 30, 2026
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई निगम सामान्य सभा: पावर हाउस में सी मार्ट खोलने का प्रस्ताव पारित, निगम की हाइवा से दुर्घटना में मौत का मामला भी उठा

By @dmin Published June 6, 2022
Share
भिलाई निगम सामान्य सभा: पावर हाउस में सी मार्ट खोलने का प्रस्ताव पारित, निगम की हाइवा से दुर्घटना में मौत का मामला भी उठा
भिलाई निगम सामान्य सभा: पावर हाउस में सी मार्ट खोलने का प्रस्ताव पारित, निगम की हाइवा से दुर्घटना में मौत का मामला भी उठा
SHARE

अन्य पिछड़ा वर्ग व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वे का डाटा अनुमोदित
भिलाई। भिलाई में पावरहाउस चौक के समीप बने मदर्स मार्केट में राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सी मार्ट का संचालन होगा। नगर निगम की विशेष सामान्य सभा में आज इस संबंध में लाए गए प्रस्ताव को पारित किया गया। सदन में एक दिन पहले कोहका क्षेत्र में निगम की हाइवा वाहन से दुर्घटना में मौत का मामला भी उठाया गया। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वे का क्वांटिफायबल डाटा का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया।

नगर निगम भिलाई की विशेष सामान्य सभा में आज घंटे भर के भीतर समाप्त हो गई। सभापति गिरवर बंटी साहू के आदेश पर सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई और 12 बजे से पहले ही सभा का समापन हो गया। इसमें रखे गए दोनों प्रस्ताव हल्के नोंकझोंक के बाद पारित कर दिए गए। पहला प्रस्ताव राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वे का क्वांटिफायबल डाटा के अनुमोदन बाबत था।

इस प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने बीपीएल परिवारों के सर्वे सूची में विसंगति का हवाला देकर अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के डाटा को पुनरीक्षण के बाद अंतिम रूप देने का सुझाव रखा। उन्होंने कहा कि अनेक लोग पात्रता के बावजूद छूट जाते हैं। इसलिए एक बार पुन: सर्वे किया जाना बेहतर होगा। एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी ने बताया कि सर्वे कार्य का पुनरीक्षण हो चुका है और जो सूची बनाई गई है उसे अनुमोदन कर शासन को प्रेषित किया जाना है। इस जवाब के बाद सभापति ने प्रस्ताव को पारित करने की घोषणा कर दी।

दूसरा प्रस्ताव राज्य स्तरीय सी मार्ट की स्थापना हेतु भवन एवं भूमि चयन करने का था। सी मार्ट का संचालन पावरहाउस चौक के पास प्रगति मार्केट का जीर्णोद्धार कर बनाए गए मदर्स मार्केट में किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले पार्षद पीयूष मिश्रा ने पूछा की मदर्स मार्केट को सी मार्ट खोलने के लिए दिए जाने पर निगम को क्या फायदा होगा। जवाब में महापौर नीरज पाल ने बताया कि सी मार्ट का संचालन, प्रबंधन और रख रखाव छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किया जाएगा। निगम इसके लिए मदर्स मार्केट के डोमशेड को 100 रुपए प्रति माह टोकन किराए पर उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सी मार्ट, राज्य शासन की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की महती योजना है। इसमें शिल्पियों, दस्तकारों एवं कुम्हारों तथा महिला स्व सहायता समूहों को द्वारा उत्पादित सामग्रियों का विक्रय होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा पार्षद पीयूष मिश्रा ने रविवार को कोहका के अवंति बाई चौक पर निगम की सफाई कार्य में संलग्न हाइवा वाहन के चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक की मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि निगम के जिस वाहन से दुर्घटना हुई है उसका बीमा और पंजीयन खत्म हो चुका है। जवाब में आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि दुर्घटना से वे दुखी हैं। निगम प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ है। गाड़ी के दस्तावेजों की जांच करा ली जाएगी और मृतक के आश्रितों को यथासंभव मदद दिलाया जाएगा।

दया ने लगाया खुर्सीपार के साथ सौतेला बर्ताव का आरोप
भाजपा पार्षद दया सिंह ने सत्ता पक्ष पर खुर्सीपार क्षेत्र के साथ सौतेला बर्ताव करने का आरोप लगाया। उन्होंने सामान्य सभा में केवल दो प्रस्ताव रखे जाने पर नाराजगी जताई। दया सिंह ने कहा कि शहर की समस्याओं से संबंधित प्रस्ताव को भी सामान्य सभा में स्थान दिया जाता तो बेहतर होता। उन्होंने कहा खुर्सीपार क्षेत्र में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जन आक्रोश से बचने पार्षद अपने खर्चे से पानी की व्यवस्था करने मजबूर हैं। एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने दया सिंह की बात से सहमति जताते हुए आने वाले सामान्य सभा में उनकी भावना को सम्मान देने का आश्वासन दिया। सभापति ने भी दया सिंह को इस बात का भरोसा दिया।

You Might Also Like

दृष्टिबाधित नहीं, दिव्य दृष्टि से संपन्न हैं बेटियां : संजय अग्रवाल

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

@dmin June 6, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मातृ एवं शिशु रोग स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मातृ एवं शिशु रोग स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
Next Article नशे के अवैध कारोबार का भंडाफोड़… 5 लाख की नशीली दवाईयांं व ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपी हुए गिरफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?