रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े पैमने पर सब इंसपेक्टरों की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस सब इंस्पेक्टर पद की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इसके लिए भूपेश बघेल ने अधिकारियों निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सब इंसपेक्टर के 971 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की स्मृति को सहेजने के लिए डे भवन को चार करोड़ रुपए की लागत से विवेकानंद स्मारक के रूप विकसित किया जाएगा। डे भवन में संचालित स्कूल के लिए पृथक से लगभग ढाई करोड़ की लागत से भवन निर्मित किया गया है।
सीएम बघेल ने कहा कि नरेंद्र को स्वामी विवेकानंद बनाने में रायपुर का बड़ा योगदान है। उन्होंने अपने जीवन की किशोरावस्था 12 वर्ष से 14 वर्ष का समय रायपुर में बिताया। स्वामी विवेकानंद की स्मृतियों को सहेजने रायपुर के एयर पोर्ट का नामकरण स्वामी विवेकानंद के नाम पर किया गया है। स्वामी विवेकानन्द के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया स्वामी जी ने युवाओं को ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये का संदेश दिया।
सीएम भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में जो महापुरुष आए उन से सम्बंधित स्थलों को विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द के विचारों ने संपूर्ण समाज को एक नई दिशा दी। उन्होंने देश-दुनिया को मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान और गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जी के बचपन का कुछ समय रायपुर में बीता राज्य सरकार रायपुर में बसी स्वामी जी की यादों को सहेजने और संवारने का प्रयास कर रही है।




