ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 94 छात्र हुए सेलेक्ट, मिलेगा 4 लाख का पैकेज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के मेगा कैंपस प्लेसमेंट में 94 छात्र हुए सेलेक्ट, मिलेगा 4 लाख का पैकेज

By Mohan Rao
Published: January 20, 2023
Share
शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज दुर्ग
SHARE

दुर्ग। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 19 जनवरी को एक दिवसीय मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात की प्रतिष्ठित कम्पनी आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील इंडिया लिमिटेड, गुजरात द्वारा प्रदेश के दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, खैरागढ़, जांजगीर चांपा, रायगढ़, अम्बिकापुर तथा बेरला के पॉलीटेक्निक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार में शामिल किया गया। इस मेगा कैंपस प्लेसमेंट कैंप में यांत्रिकी, विद्युत, इलेक्ट्रानिक्स एवं धातुकर्म शाखा के 177 छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया, जिसमें 94 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ।

इस चयन प्रक्रिया में दुर्ग जिले के 53 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ तथा शेष 41 अन्य जिले एवं पॉलीटेक्निक से चयनित हुए हैं। आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील इंडिया लिमिटेड, गुजरात द्वारा चयनित छात्रों को प्रशिक्षण अवधि में प्रथम तीन वर्ष तक एकमुश्त राशि प्रथम वर्ष में पंद्रह हजार रूपए प्रतिमाह साथ में आवास एवं बोर्डिंग की व्यवस्था सम्बन्धित फर्म द्वारा की जाएगी। तीन वर्ष पश्चात् सम्बन्धित फर्म द्वारा छात्र-छात्राओं को चार लाख रूपए का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।

संस्था के प्राचार्य प्रकाश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में आयोजित मेगा कैंपस प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार सहित 03 रांउड की प्रक्रिया पूर्ण की गई। प्राचार्य महोदय ने बताया कि शासकीय पॉलीटेक्निक, दुर्ग में कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया विगत 25 वर्षों से निरंतर जारी है। जिसमें देश के शीर्ष कम्पनियों द्वारा छात्र-छात्राओं को रोजगार हेतु चयन एवं नियुक्तियों प्रदान की जा रही है। संस्था के प्राचार्य श्री प्रकाश कुमार पाण्डेय, ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर श्रीमती मायासिंह तथा सहायक ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर श्री हुसैन उल्ला खान ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न पॉलीटेक्निक संस्थाओं से चयनित समस्त छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। साथ ही आर्सेलर मित्तल निपोन स्टील इंडिया लिमिटेड, गुजरात का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

सीएम बघेल ने किया प्रदेश के सबसे बड़े ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र का ई-लोकार्पण: जाने संयंत्र से जुड़ी बड़ी बातें
पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना
जेएलएन अस्पताल के सभी बेडस् को पाइप्ड ऑक्सीजन से जोडऩे की कवायद…. बीएसपी ने कोविड के भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए कसी कमर
shreekanchanpath 85 # 07 January 2025
छत्तीसगढ़ में रिकार्ड वैक्सीनेशन…. एक दिन में दर्ज किया गया अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण… लगे 3.50 लाख से अधिक डोज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking :  आजाद हिंद एक्सप्रेस का बदल गया रूट, अब इन स्टेशनों से होकर पहुंचेगी पुणे
Next Article मक्का प्रोसेसिंग प्लांट से बदलेगी किसानों की तकदीर, कोण्डागांव के कोकोड़ी में 140 करोड़ की लागत से बन रहा प्लांट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?