रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 932 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बीच 850 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। वहीं 4 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक 3375 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 80 हजार 507 हो गई है। अब तक 2 लाख 65 हजार 788 स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हजार 344 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिलेवार मिले मरीजों में रायपुर से 156, दुर्ग से 132, बालोद से 97, राजनांदगांव से 95, जांजगीर से 89, बिलासपुर से 55, रायगढ़ से 54, धमतरी से 37, कोरबा से 34, बलौदाबाजार से 30, सूरजपुर से 30, सरगुजा से 27, महासमुंद से 25, बेमेतरा से 20, कवर्धा से 19, जशपुर से 14, कांकेर से 9, बलरामपुर से 8, कोरिया से 7, गरियाबंद से 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 5, बस्तर से 5, कोंडागांव से 4, मुंगेली से 3, दंतेवाड़ा से 3, बीजापुर से 3, नाराणपुर से 1 तथा अन्य राज्य से 3 शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में 932 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 80 हजार के पार




