ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 9 मिलियन डॉलर ग्लोबल सिटी चैलेंज की शुरुआत, लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन के साथ शहरों को भविष्य के अनुकूल बनाने में करेगा मदद
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalOtherWorld

9 मिलियन डॉलर ग्लोबल सिटी चैलेंज की शुरुआत, लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन के साथ शहरों को भविष्य के अनुकूल बनाने में करेगा मदद

By Om Prakash Verma Published June 21, 2023
Share
9 मिलियन डॉलर ग्लोबल सिटी चैलेंज की शुरुआत, लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन के साथ शहरों को भविष्य के अनुकूल बनाने में करेगा मदद
9 मिलियन डॉलर ग्लोबल सिटी चैलेंज की शुरुआत, लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन के साथ शहरों को भविष्य के अनुकूल बनाने में करेगा मदद
SHARE

शहरों और इनोवेटर्स को एक साथ लाने के दृष्टिकोण से टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन ने तीन वर्षीय सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज की शुरुआत की
इस चैलेंज का उद्देश्य शहरों को कार्बन कम करने, पहुँच में सुधार करने और अधिक सुलभ ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स के लिए डेटा-संचालित अवधारणाओं को बढ़ाने में मदद करना है
इनोवेटर्स के साथ उनकी गतिशीलता बाधाओं को दूर करने हेतु समाधान तैयार करने के लिए तीन शहर काम करेंगे

मुंबई। टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन ने चैलेंज वक्र्स और वल्र्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी में 9 मिलियन डॉलर ग्लोबल सिटी चैलेंज की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में लाखों लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने की क्षमता के साथ शहरों को भविष्य के अनुकूल बनाने में मदद करना है। जैसे-जैसे शहरों का विकास होता है, लोगों और सामानों के विश्वसनीय, कुशल और समावेशी तरीकों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने की चुनौतियाँ भी कम होती जाती हैं। इसके साथ ही, ट्रांसपोर्ट मोड्स, इंफ्रास्ट्रक्चर डिज़ाइन, संचालन, ऊर्जा विकल्प और कनेक्टेड डेटा सिस्टम्स में नवाचार अपनाने के अवसरों को भी गति मिलती है।

सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज (Sustainable Cities Challenge) का उद्देश्य नौकरियों, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुँच को न सिर्फ आसान बनाना है, बल्कि इसे बढ़ावा देकर लोगों के जीवन में सुधार भी करना है। यह गतिशील समाधानों को लागू करने के लिए शहरों और इनोवेटर्स को एक साथ लाएगा। ये समाधान कार्बन को कम कर सकते हैं, पहुँच में सुधार कर सकते हैं और सुलभ ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स स्थापित करने के लिए डेटा का उपयोग कर सकते हैं।

रेयान क्लेम, डायरेक्टर- प्रोग्राम्स, टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन, ने कहा, पिछले एक दशक के हमारे अनुभव के अनुरूप, स्थानीय शहरों में हमारी गतिविधियों के साथ जुड़ाव के महत्व को विशेष रूप से गति मिली है। सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज के दौरान, हम नवाचार के समाधान खोजने के लिए उन शहरों के साथ जुडऩा जारी रखेंगे, जो भविष्य के अनुरूप शहरों के लिए एक स्केलेबल मॉडल विकसित करने हेतु महत्वपूर्ण हैं।

प्रविष्टियों के लिए प्रमुख बिंदु

  • चुनौती के पहले चरण में, शहर के नेताओं, नगरपालिका सरकारों, परिवहन विभागों और अन्य संबंधित स्थानीय और क्षेत्रीय एजेंसीज़ के लिए प्रवेश खुले हैं। प्रविष्टियों को नीचे दिए गए तीन विषयों में से एक या अधिक के अनुसार प्रस्तुत किया जाना चाहिए
  • परिवहन के सुरक्षित, किफायती और समावेशी साधनों तक पहुँच का विस्तार करना
  • कनेक्टेड और सुलभ मोबिलिटी इकोसिस्टम स्थापित करने के लिए डेटा की शक्ति का उपयोग करना
  • कम कार्बन और नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों के माध्यम से पर्यावरणीय प्रभाव को कम करना

शॉर्टलिस्ट किए गए शहरों को अमेरिका में एक क्षमता निर्माण एकेडमी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस प्रकार, नवाचार को अपनाने वाले अन्य शहरों की टीमों के व्यापक नेटवर्क का हिस्सा बनकर, उन्हें अपनी चुनौती डिज़ाइन को विकसित करने में सहायता मिल सकेगी। फरवरी 2024 में, वैश्विक इनोवेटर्स से प्रविष्टियों को आकर्षित करने के लिए सिटी चैलेंज की मेजबानी के लिए तीन विजेता शहरों का चयन किया जाएगा। इनोवेटर्स स्वदेशी हो सकते हैं; चयनित शहर या देश के रहवासी हो सकते हैं; या फिर दुनिया भर में कहीं से भी ताल्लुक रखने वाले हो सकते हैं, लेकिन समाधान सिर्फ विजेता शहरों के ही लागू होंगे। वर्ष 2024 के अंत में प्रत्येक शहर के लिए विजेता इनोवेटर्स की घोषणा की जाएगी, और इसके तहत शहर व इनोवेटर्स फंडिंग में 9 मिलियन डॉलर साझा करेंगे, ताकि वे कुशलतापूर्वक अपने समाधानों का परीक्षण और अनुकूलन करने के लिए काम कर सकें।

अधिक स्थायी भविष्य के लिए गतिशील समाधान को बढ़ावा
तेजी से ऑनलाइन की तरफ रुख और काम के पैटर्न में बदलाव को देखते हुए, अब कई शहर नए तौर-तरीकों और जीवन शैली को अपना रहे हैं। वर्तमान में, दुनिया की आधी से अधिक आबादी शहरों में रह रही है। संयुक्त राष्ट्र ने भविष्यवाणी की है कि यह संख्या वर्ष 2050 तक बढ़कर दो-तिहाई हो जाएगी। इसके अतिरिक्त, 70 प्रतिशत वैश्विक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन शहरों में ही होता है।

सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज का वित्त पोषण टोयोटा मोबिलिटी फाउंडेशन द्वारा किया गया है और इसे चैलेंज वक्र्स और वल्र्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट के साथ साझेदारी में डिज़ाइन किया गया है। चैलेंज वक्र्स का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई सोच को विकसित करने और समाज के सामने आने वाली समस्याओं के रचनात्मक समाधान खोजने के लिए चुनौती कार्यक्रम विकसित करने में विशेष योगदान है। वल्र्ड रिसोर्सेस इंस्टीट्यूट एक वैश्विक शोध संगठन है, जो व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम करता है। यह लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही यह सुनिश्चित करता है कि विकसित होते रहना ही प्रकृति की पहचान है।

कैथी नोथस्टाइन, हेड- फ्यूचर सिटीज़, चैलेंज वक्र्स, ने कहा, दुनिया भर के मेधावी लोग नवाचार के समाधान तैयार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, ताकि गतिशीलता प्रणालियों को बेहतर बनाया जा सके और कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ काम करने में मदद मिल सके। सस्टेनेबल सिटीज़ चैलेंज उन इनोवेटर्स को शहरों के साथ इंटरफेस करने में मदद करेगा, ताकि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय जरूरतों के अनुसार समाधानों का परीक्षण और अनुकूलन किया जा सके। इस तरह की चुनौतियाँ वास्तविक दुनिया में नवाचार को गति देकर परिवर्तन के मुख्य स्त्रोत के रूप में कार्य कर सकती हैं।

शहरों को डीकार्बनाइज़ करने में मदद करने के साथ ही साथ गतिशीलता प्रणालियों को बदलने से, ये शहरों को वहाँ रहने वाले लोगों के लिए अधिक समावेशी और सुलभ बनाने में भी मदद करेंगी। वर्तमान में शहरों में रहने वाले 1.2 अरब लोगों के पास एक या अधिक प्रमुख सेवाओं तक पहुँच नहीं है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma June 21, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- सरोज दीदी का जन्मदिन मनाने आ रहे हैं गृहमंत्री शाह, धर्मांतरण पर भी दिया बड़ा बयान
Next Article अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस : रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योग अभ्यास

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?