ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे की कवायद: भिलाई शहर में 13 दिनों में 89971 लोग लगवा चुके है कोविड का टीका
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे की कवायद: भिलाई शहर में 13 दिनों में 89971 लोग लगवा चुके है कोविड का टीका

By @dmin
Published: April 12, 2021
Share
89971 people have got Kovid vaccine in 13 days in Bhilai city
89971 people have got Kovid vaccine in 13 days in Bhilai city
SHARE

भिलाई। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है, कोविड का टीका लगाने लोग अपने क्षेत्र के नजदीकी केन्द्रों में पहुंच रहे है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने पूरा निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला लगा हुआ है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है, पिछले 13 दिनों में अभियान चलाकर 89971 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। निगम के आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में भिलाई में विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां लोग स्वफूर्त टीका लगाकर संक्रमण की रोकथाम में अपनी सहभागिता दे रहे है।
निगम क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों का जोन आयुक्त लगातार निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। कोविड प्रोटोकॉल 45 वर्ष एवं अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। जितना अधिक टीकाकरण होगा उतना ही जल्दी कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। विशेष अभियान के तहत 31 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण के लिए अब तक कई सारे केन्द्र बनाए जा चुके है, जहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षित तरीके से टीका लगा रही है। टीकाकरण केन्द्रों में निगम क्षेत्र के पूरे 70 वार्डों के नागरिक पहुंच रहे है और बेझिझक टीका लगवाकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम का अमला टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया में अपना सहयोग कर रहे है ताकि टीका लगवाने आए लोगों को बिना कोई देरी किए शीघ्रता से टीका लग जाए।
सभी टीकाकरण केन्द्रों का कंट्रोल रूम से निगम आयुक्त लगातार मॉनिटरिंग करते हुए फीडबैक ले रहे है ताकि केन्द्रों में कोई परेशानी न आए और टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहे। लॉकडाउन के बावजूद प्रशासनिक अमला टीकाकरण केंद्रों में जुटे हुए है, ताकि लोगों को टीका लगाया जा सके। निगम क्षेत्र के नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लगवा रहे हैं। अभियान के तहत 13 दिनों में 89971 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। भिलाई के टीकाकरण केन्द्रों में विशेष टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं निगम कर्मचारी घर-घर सम्पर्क कर रहे है। कई केन्द्रों में कोविड का टीका लगवाने वालों का हौसला बढ़ाने सेल्फी पाइंट भी बनाए गए है।

दुर्ग निगम में पार्किंग घोटाला: एमआईसी प्रभारी ऋषभ जैन ने कहा- कमिश्रर ने मिली भगत कर टाला पार्किंग का टेंडर…. भाजपा कार्यकाल में हुआ घोटाला
नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने लोगों में भारी उत्साह…. पहले दिन 76 लोगों ने कराया पंजीयन
CG Big Breaking : शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, सांरगढ़ में जमीन विवाद में हुई थी मारपीट… अस्पताल में मौत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 48661 नए मामले सामने आए, तीन में बढ़े डेढ़ लाख मरीज
Rolling Block System : रेल रखरखाव व मरम्मत के लिए बेहतर सिस्टम… जानिए कैसे करता है काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona treatment rates continue for private hospitals under Dr. Khabchand Baghel Health Scheme and Ayushman Scheme निजी अस्पतालों में डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों के लिए 20 प्रतिशत बिस्तर आरक्षित
Next Article Commissioner of Chhattisgarh vegetable market reached Roobandha on लोगों की शिकायत पर आयुक्त पहुंचे छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी रूआबांधा…. आयुक्त की उपस्थिति में दुकानदारों के विरूद्ध हुई चालानी कार्रवाई

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?