ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरटीसी उतई में 85 वें बैच का दीक्षांत समारोह: जवानों ने किया शारीरिक दक्षता व सुरक्षा कौशल का अद्भूत प्रदर्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आरटीसी उतई में 85 वें बैच का दीक्षांत समारोह: जवानों ने किया शारीरिक दक्षता व सुरक्षा कौशल का अद्भूत प्रदर्शन

By Mohan Rao
Published: November 15, 2025
Share
SHARE

दो हजार से ज्यादा जवानों को मिला इमानदारी, निष्पक्षता व समर्पण से कर्तव्य निर्वहन का सबक

भिलाई। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, आरटीसी उतई, भिलाई में 85 वें बैच आरक्षक जीडी के बुनियादी कोर्स का प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर भव्य दीक्षान्त समारोह आज 15 नवंबर को संपन्न हुआ। कईं वर्षों के बाद इस वर्ष 2000 से अधिक आरक्षक जीडी को प्रशिक्षण प्रदान कर आरटीसी, भिलाई द्वारा अपनी क्षमता तथा दक्षता का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया। 43 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के दौरान, प्रशिक्षणार्थियों को सामान्य सुरक्षा प्रशिक्षण के अतिरिक्त परमाणु ऊर्जा केन्द्रों, अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्रों, हवाई अड्डों, मेट्रो रेल्वे आदि जैसे संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा से संबंधित गहन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण प्रशिक्षणार्थियों द्वारा शारीरिक दक्षता एवं सुरक्षा कौशल पर आधारित उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये विभिन्न डेमोस्ट्रेशन रहे। जिनकी प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित दर्शक दिर्घा को हतप्रभ एवं मंत्रमुग्ध कर दिया। इन डेमो में साईलेन्ट ड्रील, मलखम्भ, एवं वैपन टैक्टिक्स आदि पर आधारित डेमो शामिल हैं। दीक्षांत परेड में कुल 2063 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व आरक्षक जीडी आर्यन शर्मा द्वारा किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि आईजी श्रीमति नीलिमा रानी सेंट्रल सेक्टर हेड क्वार्टर भिलाई सिंह ने परेड की सलामी ली। क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र आरटीसी भिलाई के उपमहानिरीक्षक  प्राचार्य रोहित कटियार ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

उपमहानिरीक्षक प्राचार्य रोहित कटियार नें अपने स्वागत भाषण और कोर्स रिपोर्ट में बताया कि इस बैच मे विभिन्न राज्यों से आए 2063 प्रशिक्षणार्थियों को 43 सप्ताह का कठिन व समग्र प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान औद्योगिक एवं आंतरिक सुरक्षा के अलावा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता, मानव अधिकारफील्ड क्राफ्ट, अनआई कौम्बैट, ड्रोन प्रशिक्षण तथा विभिन्न आधुनिक हथियारों का सम्पूर्ण एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

दीक्षान्त समारोह की मुख्य अतिथि आदरणीया श्रीमति नीलिमा रानी सिंह ने अपने संबोधन में प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्र की बदलती परिस्थितियों व आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को सुरक्षा दायित्वों का निर्वहन करने के लिये सदैव तैयार रखने का आह्वान किया, उन प्रशिक्षणार्थियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं पूर्ण समर्पण भाव से करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि ने केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जैसे अत्यंत विशिष्ट बल के माध्यम से राष्ट्र सेवा का अवसर प्राप्त करने पर सभी प्रशिक्षणार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।

आर्यन शर्मा को मिली बेस्ट ऑलराउंडर ट्रॉफी
इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्राफी व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों  आरक्षक जीडी  आर्यन शर्मा को आलराउंड बेस्ट ट्राफी प्रदान की गई। आरक्षक जीडी गई  शाहिद रहमान कुमार को आंतरिक विषयों में बेस्ट ट्राफी, आरक्षक जीडी सूरज कुमार को आउटडोर विषयों में बेस्ट ट्राफी एवं आरक्षक जीडी गई तोपेश अम्बुले को चांदमारी में बेस्ट ट्राफी प्रदान की गई। समारोह में उपस्थित अतिथियों, दर्शको, एवं प्रशिक्षणार्थियो के अभिभावकों द्वारा परेड के अनुशासित प्रदर्शन तथा प्रस्तुत किये गये सभी डेमो की शानदार प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

23 दिन पहले लकड़ी काटने घर से निकला शख्स, अब मिली खोपड़ी, शरीर का बाकी हिस्सा गायब
बाबा अंबेडकर की पुण्यतिथि: जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने दी श्रद्धांजलि
टी.बी जागरूकता की दी गई जानकारी 200 प्रतिभागियों ने निकाली रैली
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
भिलाई तीन में साधुओं की पिटाई पर सांसद सरोज ने सरकार को दी नसीहत… कह दी यह बड़ी बात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फार्म फाइनेंस और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी पांच सबसे बड़ी प्रगतियाँ फार्म फाइनेंस और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी पांच सबसे बड़ी प्रगतियाँ
Next Article धान का सर्वाधिक दाम मिलने से किसानों को मिला लाभ आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित नमनाकला से शुभारंभ हुआ धान खरीदी का महापर्व

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?