ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : कोरोना से भिलाई में 81 साल के बुजुर्ग की मौत, तीन दिन पहले हुआ था भर्ती… एंटीजन टेस्ट में मिला था पॉजिटिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : कोरोना से भिलाई में 81 साल के बुजुर्ग की मौत, तीन दिन पहले हुआ था भर्ती… एंटीजन टेस्ट में मिला था पॉजिटिव

By Mohan Rao
Published: December 29, 2023
Share
SHARE

भिलाई। कोरोना की वापसी के बाद भिलाई में कोरोना से एक की मौत हो गई है। मृतक कैंप क्षेत्र का बताया जा रहा है। बुजुर्ग को सर्दी खांसी व बुखार होने के बाद भर्ती कराया गया था। लक्षण मिलने पर उसका एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को बुजुर्ग की सेक्टर-9 अस्पताल में मौत हो गई है। कोरोना के ताजा वेरिएंट की दस्तक के बाद दुर्ग जिले में हुई मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच छत्तीसगढ़ व भिलाई में भी कोरोना पांव पसार रहा है। जिले में अब तक 13 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच कोविड के संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक बुजुर्ग भिलाई के कैंप वन का रहने वाला था जिसकी उम्र 81 वर्ष बताई जा रही है। बुजुर्ग को तीन दिन पहले भिलाई के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुजुर्ग मरीज एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें उसे कोविड की पुष्टि हुई थी। इस बीच गुरुवार रात को उसकी मौत हो गई। कोविड से मौत की खबर के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।

दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा मरीज
प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। प्रदेश में गुरूवार को सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग जिले में सामने आए हैं। दुर्ग से पिछले 24 घंटों के दौरान 6 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजनांदगांव से एक, रायपुर से एक, रायगढ़ से दो, जांजगीर-चांपा से एक और बस्तर से एक मरीज की पहचान हुई है। यही नहीं दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 11 सक्रिय मरीज हैं। दूसरे नंबर पर राजधानी रायपुर है जहां 7 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

काेरोना से निपटने दिशा-निर्देश जारी
प्रदेश में 4255 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 12 मरीजों की पहचान हुई। प्रदेश की कोरोना पाजिटिव दर 0.28 प्रतिशत पहुंच गया है, जो बुधवार को 0.15 था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।

जिले की सड़क सुरक्षा समिति कर रही बेहतर कार्य: ब्लैक स्पॉट व ग्रे स्पॉट में दुर्घटनाओं में आई कमी, मृत्युदर भी घटा
Whatsapp की नई तरकीब, Status लगाकर समझा रहा प्राइवेसी नियम
बहन से मिलने के लिए गया था भाई, बेटी के सामने दोस्त ने छत से दिया धक्का… मौत
बिजली का निजीकरण: जनसुनवाई का विरोध करेंगे कर्मचारी, बिजली की दरों पर भी बात
अल्मोड़ा में बोले मोदी- 14 को धूप खिले ना खिले कमल खिलना चाहिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: 12वीं की 1 मार्च और 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी Big Breaking: 12वीं की 1 मार्च और 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी
Next Article मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रोड शो में उमड़ पड़े लोग, आतिशबाजी से कुनकरी में दीवाली सा माहौल… हुआ भव्य स्वागत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?