ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में 8 जवान व वाहन चालक शहीद, सीएम साय ने कहा- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में 8 जवान व वाहन चालक शहीद, सीएम साय ने कहा- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत

By Mohan Rao
Published: January 6, 2025
Share
आईईडी ब्लास्ट वाली जगह पर हुआ गहरा गड्ढा
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों ने जवानों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस हमले में डीआरजी के 8 जवान व एक वाहन चालक के शहीद होने की पुष्टि की गई है। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने ब्लास्ट की पुष्टि की है। वहीं इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार  बीजापुर जिले के कुटरू के अम्बेली नाला के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर फोर्स के वाहन को उड़ा दिया है। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक डाइवर सहित कुल 9 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इस ब्लास्ट में 8 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है।

धमाके से वाहन के परखच्चे उड़े
बताया जा रहा धमाका इतना जोरदार था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी के पुर्जे 15 फीट ऊपर जाकर पेड़ पर लटके नजर आए। आईईडी विस्फोट में लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। धमाके में जवानों के शव भी क्षत-विक्षत हो गए।इस हमले में घायल जवानों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। पिकअप में डीआरजी के कई जवान सवार थे। बताया जा रहा है कि लगभग 50 किलो का आईईडी विस्फोटक था जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

सीएम साय ने कहा- नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज  बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों सहित एक वाहन चालक के शहीद होने की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी निंदनीय और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

राज्यपाल डेका ने नक्सली घटना की कड़ी निंदा की
राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना में अनेक जवानों के शहीद होने की दुखद जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है। ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

कमल छाप मास्क पहन मतदान करने पहुंचे मंत्री, वोटिंग के दौरान दो की मौत
तीन साल पहले तक दुर्ग शहर में मई महीने में 61 टैंकर लगते थे, अब केवल छह टैंकरों की पड़ रही जरूरत
CG Election-2023: ईडी के बल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा? ओम माथुर के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार
वसूली कांड: अनिल देशमुख के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई…. जब्त की 4.20 करोड़ रुपए की संपत्ति
महिला समूहों को अब अधिकतम 6 लाख रूपए तक ऋण, मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा पर राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुआ ऑनलाईन प्रकृति परीक्षण, अन्य राज्यों से बेहतर रहा छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन
Next Article पेशाब नली में फंसा था बड़ा सा ट्यूमर, किडनी भी निकालनी पड़ी… अब पूरी तरह स्वस्थ्य है महिला
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?