ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमा सुरक्षा बल के आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 7वां जत्था चंडीगढ़ रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedKanker

सीमा सुरक्षा बल के आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 7वां जत्था चंडीगढ़ रवाना

By Mohan Rao
Published: January 22, 2025
Share
SHARE

भिलाई। 16 वें आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत बुधवार को कांकेर के अति दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी युवा लड़के एवं 20 युवा लड़कियों के सातवें जत्थे को रायपुर रेलवे स्टेशन से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। सीमा सुरक्षा बल के पुरूष सुरक्षा अधिकारी और महिला सुरक्षा अधिकारी भी इनके साथ रवाना हुए। ये जत्था चंडीगढ़ में भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही चंडीगढ़ के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

MY भारत (नेहरू युवा केन्द्र संगठन), नई दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 16वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर और नारायणपुर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नक्सल प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 13 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 500 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, भाषण प्रतियोगिता, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, चल रहे खेल आयोजनों के बारे में जानना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी चंडीगढ़ के उद्योगों एवं सुरक्षा बलों के कैम्पों का भ्रमण करेंगे। इस कार्यक्रम के सातवें जत्थे को चंडीगढ़ रवाना करते हुए आईजी सिंहसीमा सुरक्षा बल, सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) भिलाई आनंद प्रताप व डीआईजी अजय अग्रवाल ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

गुस्ताखी माफ: गुरू, शिक्षक और मित्र में श्रेष्ठ कौन
विजय देवरकोंडा की लाइगर का ट्रेलर रिलीज, अभिनेता के दमदार एक्शन ने मचाई तबाही
नव वर्ष कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ शामिल हुए मुख्यमंत्री…. कहा- कोरोना संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने किया अतुलनीय कार्य
चंदूलाल मेडिकल कॉलेज को 4 साल बाद मिली मान्यता, 150 MBBS सीटों के लिए आज से काउंसलिंग, ऑल इंडिया कोटे की इतनी सीटें रिजर्व
मां शारदा सामर्थय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित ऑनलाइन पेंटिग प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र में बड़ा हादसा : पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, चेन पुलिंग कर कूदे यात्री… दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 11 की मौत
Next Article भिलाई में गौ-मांस बेचने वाला युवक पकड़ाया, कृष्णा नगर हड्डी गोदाम के पास बिक रहा था गोमांस

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?