ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष: धमतरी के कुरुद नगर पंचायत में हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष: धमतरी के कुरुद नगर पंचायत में हुआ आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ

By @dmin
Published: August 26, 2021
Share
Amrit festival of independence inaugurated in Kurud Nagar Panchayat of Dhamtari
Amrit festival of independence inaugurated in Kurud Nagar Panchayat of Dhamtari
SHARE

धमतरी। अगले साल 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होंगे। इस मौके पर देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रादेशिक लोक संपर्क कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, रायपुर के तत्वावधान में इसका शुभारंभ बुधवार को नगर पंचायत कुरुद के मंगल भवन में भी हुआ। महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि अजय चंद्राकर विधायक कुरुद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक चंद्राकर ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले उन तमाम महान स्वंत्रता सेनानियों को याद किया जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केंद्र सरकार की ओर से देश के महान सपूतों को याद करने का एक शृंखला है। जो कि स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा लेकर नए विचारों, नए संकल्पों का एवं आत्मनिर्भरता का अमृत साबित होगा ऐसा मेरा मानना है। उन्होंने गांधी जी के नहर सत्याग्रह का उल्लेख करते हुए आगे कहा कि हमारे छग से भी अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान रहा है जिसका जिक्र इतिहास के पन्नो में नही है। गांधी जी को धमतरी लाने में कुरूद का योगदान भी है जिसे भावी पीढ़ी के बीच परोसने एवं उनसे चर्चा-परिचर्चा करने की आवश्यकता है ताकि सच्चाई लोगो तक पहुंच सके और उनसे नई प्रेरणा मिले।

इससे पहले स्वागत भाषण देते हुए प्रादेशिक लोक संपर्क कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, रायपुर के अपर महानिदेशक अभिषेक दयाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव एक गहन, देशव्यापी अभियान है जो नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित कर एक जनआंदोलन में परिवर्तन करने पर ध्यान केंद्रित करेगा और ऐसा मानना है की स्थानीय स्तर पर किये गए छोटे-छोटे महत्वपूर्ण परिवर्तन राष्ट्रीय लाभ में हितकर साबित होंगे। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव का मकसद गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। इस अवसर पर श्रीमती शारदा देवी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरुद, विशेष अतिथि जानसिंह यादव उपाध्यक्ष जपं. कुरुद, श्रीमती मंजू साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, स्कूली छात्र-छात्राएं, कर्मचारीगण एवं नगरवासी उपस्थित थे।

प्रदर्शनी में सेनानियों की गाथा
प्रदर्शनी में भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपति महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवन गाथा, देश-विदेश की यात्राओं, आंदोलन को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इनके अलावा महात्मा गांधी के कंडेल सत्याग्रह को भी दर्शाया गया है।

प्रतिदिन विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
कार्यक्रम के संयोजक शैलेष फाये ने बताया कि हम सभी को राजनीति से ऊपर उठकर इसका हिस्सा बनना चाहिए और यह अभियान जनता का महोत्सव बनना चाहिए क्युकी यह सरकार का उत्सव नहीं है बल्कि जनभागीदारी से जन आंदोलन का यह कार्यक्रम है। अमृत महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक विविध प्रतियोगिताओं में युवक-युवतियां, बच्चे भाग लेंगे। साथ ही देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ नगर के स्कूली बच्चों द्वारा बैनर व तख्ती लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। ततपश्चात आजादी के अमृत महोत्सव विषय को लेकर रंगोली सजाओ एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन के साथ साथ छग के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।

Breaking News : सीएम साय की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ में अधिकारी-कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता
भारत में पहली बार तीनों सेनाएं करेंगी अंतरिक्ष अभ्यास, जनरल अनिल चौह्नान ने इन बातों पर दिया जोर
Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार
Accident : रेलवे पुल से टकराई यात्री बस, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइव कर रहा था चालक, हादसे के बाद फरार
Railway Breaking : रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, बिलासपुर सेक्शन में होना है डेवलपमेंट वर्क… देखें रद्द ट्रेनों की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Meeting of Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries Bhilai Unit छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज भिलाई इकाई की बैठक… आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
Next Article Afghanistan crisis: People are suffering from hunger at Kabul airport अफगानिस्तान संकट: काबुल एयरपोर्ट पर भूख से तड़प रहे लोग, 3000 रुपए में एक बोतल पानी तो 7500 रुपए में मिल रहा एक प्लेट चावल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?