ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 70 से अधिक स्टार्टअप्स और 100 से ज्यादा स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के साथ एल्यूमिनियम उद्योग में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है वेदांता एल्यूमिनियम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhMP NewsNational

70 से अधिक स्टार्टअप्स और 100 से ज्यादा स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के साथ एल्यूमिनियम उद्योग में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है वेदांता एल्यूमिनियम

By Om Prakash Verma
Published: January 16, 2025
Share
70 से अधिक स्टार्टअप्स और 100 से ज्यादा स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के साथ एल्यूमिनियम उद्योग में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है वेदांता एल्यूमिनियम
70 से अधिक स्टार्टअप्स और 100 से ज्यादा स्टार्टअप प्रोजेक्ट्स के साथ एल्यूमिनियम उद्योग में इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है वेदांता एल्यूमिनियम
SHARE

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर कंपनी ने स्टार्टअप्स के साथ अपने रणनीतिक गठबंधनों पर प्रकाश डाला
दक्षता और सस्टेनेबिलिटी वृद्धि के लिए कंपनी ने 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स में किया अहम निवेश
रायपुर / राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम ने एल्यूमिनियम सेक्टर के भीतर महत्वपूर्ण व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने वाले 70 से अधिक स्टार्टअप के साथ अपने सफल गठबंधन के बारे में जानकारी देकर नवोन्मेष के लिए अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है। इन साझेदारियों के परिणामस्वरूप स्टार्टअप के साथ इनोवेशन को बढ़ावा देने, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कंप्यूटर विज़न, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) और स्मार्ट सेफ्टी सॉल्यूशंस लाने, विनिर्माण मानकों को फिर से परिभाषित करने और उद्योग में स्थिरता और तकनीकी प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए वेदांता एल्यूमिनियम के समर्पण को मजबूत करने के लिए वेदांता स्पार्क के तहत 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स की तैनाती हुई है।

अभिनव टेक्नोलॉजी और समाधानों का लाभ उठाकर, इन साझेदारियों का उद्देश्य प्रचालन दक्षता को बढ़ाना, उत्पादन प्रक्रियाओं को ऑप्टिमाइज़ करना और लागत में अहम बचत को बढ़ावा देना है। कंपनी द्वारा किए गए गठबंधन विविध क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिनमें वॉल्यूम मैनेजमेंट, लागत घटाव और पर्यावरणीय स्थिरता शामिल हैं। इसके अलावा, वे इस सेक्टर में सस्टेनेबल प्रैक्टिस को बढ़ावा देने में सहायक हैं, जो पर्यावरण संरक्षण और दीर्घकालिक स्थिरता लक्ष्यों के लिए वेदांता एल्यूमिनियम की व्यापक प्रतिबद्धता के मुताबिक चलती हैं, गौर तलब है की कंपनी का लक्ष्य 2050 तक नैट् ज़ीरो उत्सर्जन की स्थिति हासिल करना है।

इस अवसर पर वेदांता एल्यूमिनियम के सीओओ श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ’’भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, काबिल व उत्साही उद्यमी तथा उनके इनोवेटिव सॉल्यूशंस उद्योगों में बदलाव ला रहे हैं और बिज़नेस मॉडल की नई परिभाषा गढ़ रहे हैं। हम इन स्टार्टअप के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हैं, जिनकी अत्याधुनिक तकनीक और नए विचार हमें एल्यूमिनियम क्षेत्र में दक्षता, सस्टेनेबिलिटी और इनोवेशन को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। वेदांता एल्यूमिनियम में, हम वेदांता स्पार्क टीम और स्टार्टअप के साथ मिलकर काम करने पर गर्व करते हैं, ताकि हमारे उद्योग के भविष्य को आकार देने वाले परिवर्तनकारी समाधानों की प्राप्ति हो सके।’’

वेदांता में कॉर्पोरेट वेंचर कैपिटल और स्पार्क के उपाध्यक्ष और प्रमुख श्री अमितेश सिन्हा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा, ’’हमारा मानना है कि मैन्युफैक्चरिंग, धातु और खनन का भविष्य स्टार्टअप्स से इनोवेटिव तकनीकों को अपनाने में निहित है। वेदांता एल्यूमिनियम के नेतृत्व ने स्टार्टअप सहयोग और उनके अत्याधुनिक समाधानों को अपनाकर एक मजबूत उदाहरण स्थापित किया है। वेदांता स्पार्क के माध्यम से हम एक ऐसे स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं जो प्रभाव-बढ़ाने वाले वॉल्यूम को बढ़ावा दे, लागत में कटौती करे और विश्व स्तरीय ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिकता, गवर्नेंस) मानकों को हासिल करने में सक्षम हो। ये साझेदारियां न केवल वेदांता एल्यूमिनियम के महत्व में वृद्धि करती हैं बल्कि पूरे उद्योग को भी उन्नत बनाती हैं।’’

इन सहयोगी उपक्रमों में से एक उल्लेखनीय स्टार्टअप है- इनफिनिट अपटाइम, जो एआई-संचालित ऐनालिटिक्स का उपयोग करके औद्योगिक मशीनरी के लिए पूर्वानुमानित रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करता है। उन्होंने 350 उपकरणों में 1000 से अधिक सेंसर लगाए हैं, जिससे अनियोजित ब्रेकडाउन की अवधि में 2,000 घंटे की उल्लेखनीय बचत हुई है, उत्पादन के घंटे बढ़े हैं और अनियोजित लागत को कम करने में मदद मिली है। यह इनोवेटिव टेक्नोलॉजी के माध्यम से प्रचालन दक्षता बढ़ाने में उनकी क्षमता को जाहिर करता है।

साझेदारी की अहमियत पर इनफिनिट अपटाइम के सीईओ और संस्थापक श्री रौनक भिंगे ने कहा, ’’इनफिनिट अपटाइम आभारी है कि वेदांता एल्यूमिनियम हमारे सॉल्यूशन को सबसे पहले अपनाने वाले संगठनों में से एक है। एक छोटी सी पहल के रूप में शुरुआत के बाद अब यह एक सफल साझेदारी बन गई है। वेदांता स्पार्क ने वेदांता समूह के भीतर स्टार्टअप्स का मार्गदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे हमें मजबूत बिजनेस केस निर्मित करने और समूह की खरीद प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिली है। बदले में, समूह की कंपनियों ने अपने प्रचालन में इनोवेशन की तीव्र शुरुआत से काफी लाभ उठाया है। ऐसी तकनीकों को अपनाना दर्शाता है कि वेदांता स्टार्टअप सहयोगों के माध्यम से इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए कितनी प्रतिबद्धता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, विद्यार्थियों को दिलाई खेल भावना की शपथ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा दौरे पर, देंगे 390 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात
CG Assembly Elections 2023 : पहले चरण के लिए 4515 सेवा मतदाताओं को जारी हुआ इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र
Big news : महापौर व अध्यक्षों का आरक्षण टला, अब इस दिन होगा आरक्षण… विभाग ने जारी किया आदेश
अक्टूबर में कुम्हारी वासियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 1.1 अरब रुपए के सामुदायिक निवेश और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 28 प्रतिशत की कमी करते हुए वेदांता एल्युमीनियम पर्यावरण, समाज और गवर्नेंस (ईएसजी) के मोर्चों पर निरंतर अग्रसर 1.1 अरब रुपए के सामुदायिक निवेश और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में 28 प्रतिशत की कमी करते हुए वेदांता एल्युमीनियम पर्यावरण, समाज और गवर्नेंस (ईएसजी) के मोर्चों पर निरंतर अग्रसर
Next Article दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर चोर, घूम-घूमकर करते थे चोरियां… कार की फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंची पुलिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?