ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना केसेस में फिर बढ़ा उछाल…… पिछले 24 घंटे में सामने आए 69877 नए मामले, 945 लोगों की मौत….. संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के करीब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

भारत में कोरोना केसेस में फिर बढ़ा उछाल…… पिछले 24 घंटे में सामने आए 69877 नए मामले, 945 लोगों की मौत….. संक्रमितों का आंकड़ा 30 लाख के करीब

By @dmin
Published: August 22, 2020
Share
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों में लगातार तीसरे दिन बड़ा उछाल देखने को मिला। शनिवार सुबह तक 69,877 नए मामले सामने आए, यह अब तक एक दिन में संक्रमित मरीजों की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 30 लाख के करीब पहुंच गया है। शनिवार सुबह मिले आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 945 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55,794 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 29,75,701 हो गए हैं, जिनमें से 6,97,330 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,22,577 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इधर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 21 अगस्त तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,23,836 नमूनों की जांच की गई।

Contents
  • पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
  • डब्ल्यूएचओ का दावा दो साल से कम समय तक रहेगी कोरोना महामारी

पिछले 24 घंटे में 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक अच्छी खबर आई है। देश ने एक दिन में दस लाख कोविड-19 परीक्षणों का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 21 अगस्त तक कुल 3,44,91,073 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शुक्रवार को एक दिन में 10,23,836 नमूनों की जांच की गई। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, एक अगस्त तक हर दिन चार से पांच लाख नमूनों की जांच हो रही थी, जिसे आईसीएमआर ने 20 दिनों में बढ़ाकर दोगुना कर दिया है।

डब्ल्यूएचओ का दावा दो साल से कम समय तक रहेगी कोरोना महामारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उम्मीद जताई है कि कोरोना महामारी 1918 के स्पेनिश फ्लू की तुलना में कम समय तक रहेगी। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ट्रेडोस एधनोम घेब्रेयेसस ने शुक्रवार को कहा कि यह महामारी दो साल के भीतर खत्म हो सकती है। हालांकि, इसके लिए उन्होंने दुनियाभर के देशों से एकजुट होने और एक सर्वमान्य वैक्सीन बनने में सफलता मिलने की जरूरत पर बल दिया। ट्रेडोस ने कहा कि 1918 के स्पेनिश फ्लू को खत्म होने में दो साल लगे थे। जिनेवा में एक ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि Óआज की परिस्थिति में अब ज्यादा तकनीक और कनेक्टिविटी के कारण वायरस के पास फैलने का भरपूर मौका है। यह तेजी से भाग सकता है क्योंकि हम एक दूसरे से ज्यादा जुड़े हुए हैं, लेकिन इस समय हमारे पास इसे रोकने की तकनीक भी है और वह ज्ञान भी, जिससे इससे निपटा जा सकता है। ऐसे में हमारे पास वैश्वीकरण, घनिष्ठता, जुड़ाव से नुकसान तो है लेकिन बेहतर तकनीक का फायदा भी है।

दुर्ग कलेक्टर अंकित आनंद ने जनता से की अपील, गंभीर बीमारी से ना हो भ्रमित, बरतें सतर्कता
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, महापौर परिषद की सदस्य सुभद्रा सिंह रही उपस्थित
भारतमाता आरती में अभ्युदय स्कूल ने दी मनमोहक प्रस्तुति
हैरी केन की मांसपेशियों में खिंचाव, लंबे समय के लिए बाहर
सभापति ने गोंड़पारा में किया पानी व निकासी समस्या का निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Annual open water swim returns to Western Australia in February
Next Article Strict action by CM Shivraj on viral video case: FIR against 11 people including Digvijay Singh दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकी आईईडी के साथ गिरफ्तार, स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद पकड़ा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?