ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 66 वां रेल सप्ताह समारोह: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

66 वां रेल सप्ताह समारोह: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मान

By @dmin
Published: November 1, 2021
Share
66th Rail Week Celebrations: Divisional Railway Manager honored the personnel who did excellent work
66th Rail Week Celebrations: Divisional Railway Manager honored the personnel who did excellent work
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर द्वारा सोमवार को उल्लास अधिकारी क्लब, शिवनाथ रेल विहार, डब्ल्यू.आर.एस कॉलोनी रायपुर में 66 वां रेल सप्ताह समारोह मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि अध्यक्षा सेक्रो रायपुर श्रीमती राधा गुप्ता के आतिथ्य में आयोजित किया गया।

रेल सप्ताह समारोह के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए 126 कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार एवं 24 समूह पुरस्कार प्रदान किए गए।रेल कर्मियों एवं कर्मचारियों के परिजनों द्वारा तैयार किये गये रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये । पुरस्कार वितरण के पश्चात् सहायक कार्मिक अधिकारी आर. शंकरन ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।

इससे पहले परम्परानुसार मुख्य अतिथि श्याम सुंदर गुप्ता का स्वागत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती एवं विशिष्ठ अतिथि अध्यक्षा सेक्रो रायपुर श्रीमती राधा गुप्ता का स्वागत वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पूनम चौधरी द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, श्लोक उच्चारण एवं दीप प्रज्वलित कर इस समारोह का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी उदय कुमार भारती ने स्वागत संबोधन में कठिन परिश्रम, लगन और निष्ठा की बदौलत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई दी । साथ ही अन्य कर्मचारियों को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। रायपुर द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों का एल ई डी डिस्प्ले के माध्यम से विस्तार से प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्याम सुंदर गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि 66 वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह के अवसर पर मै आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ । भारतीय रेल बहुविभागीय संस्था है जिसमे एकजुटता एवं सामंजस्य के साथ कार्य प्रणाली का श्रेष्ठ उदाहरण है । इस वृहत प्रणाली को गतिमान रखने में रेलवे के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि रायपुर मंडल माललदान में सभी मंडलो में सर्वश्रेष्ठ स्थान रखता हैं। पारस्परिक सामंजस्य एवं सहयोग से हमने कोविड-19 की महामारी में भी माललदान एवं श्रमिक ट्रेनों का परिचालन कर देश हित में कार्य किया हैं हमारे चिकित्सालयों ने भी कोविड-19 में उत्कृष्ट भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि मै आशा करता हूँ कि आप सब ऐसे ही सेवा भावना एवं कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपनी ड्यूटी निभाते रहेंगे। मुझे आशा ही नहीं वरन पूर्ण विश्वास है कि आप लोग इसी लगन एवं निष्ठा के साथ आगे भी कार्य करते रहेंगे एवं इस मंडल को गौरवान्वित करने में सहयोग करेंगे।

Durg Crime : बदमाशों ने युवक को पीटा, चाकू व रॉड से किया हमला… चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी
स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित हुई जशपुर की एएनएम व मितानिन…. सीएम साय ने दी बधाई
डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना देख रहा इंजीनियर मनरेगा में मजदूरी करने को मजबूर
Gustakhi Maaf: नागलोक के बैगा-गुनिया बन गए मिसाल
मुख्यमंत्री साय ने देखी मध्यप्रदेश में नई सिंचाई तकनीक ‘प्रेशर इरिगेशन नेटवर्क’ की प्रेजेंटेशन, छत्तीसगढ़ में भी होगा इस्तेमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मोबाइल मेडिकल यूनिट के सफलतम संचालन का 1 वर्ष पूर्ण, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने चिकित्सक दल को किया सम्मानित
Next Article 100 करोड़ की वसूली मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत… जज ने नहीं दी घर का खाना मंगवाने की इजाजत 100 करोड़ वसूली का मामला: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख देर रात गिरफ्तार… इस मामले में भी आरोपी हैं पूर्व गृहमंत्री… पढ़े पूरी खबर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?