ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के कार्य से भाजपा के पेट में दर्द, 15 साल के भाजपा शासनकाल में शहर का विकास नहीं : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

64 करोड़ की लागत से जीई रोड के कार्य से भाजपा के पेट में दर्द, 15 साल के भाजपा शासनकाल में शहर का विकास नहीं : वोरा

By @dmin
Published: January 23, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहर में 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान भाजपा की हस्ताक्षर अभियान की राजनीति पर कांग्रेस पार्षद दल और शहर कांग्रेस कमेटी ने तीखे प्रहार किये हैं। इस मामले में वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने तंज कसते हुए कहा है कि 15 साल के भाजपा शासनकाल में शहर का विकास नहीं हुआ। अब करोड़ों की लागत से दुर्ग शहर में विकास कार्य कराए जाने पर भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। वोरा ने कहा कि भाजपा का रवैया हमेशा विकास विरोधी रहा है। सही मायनों में शहर, प्रदेश और देश का समग्र विकास कांग्रेस ने ही कराया है।

वोरा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दुर्ग शहर की सबसे प्रमुख सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य की मंजूरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दी गई। योजना को स्वीकृति मिलने के बाद काम में तेजी आने पर भाजपा नेता इसका विरोध क्यों कर रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि योजना शुरू होने के डेढ़ साल बाद विरोध की राजनीति क्यों की जा रही है। एकमात्र वजह यही है कि भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। वोरा ने कहा कि रोड से संबंधित सभी निर्माण कार्य नियम.कानून और निर्धारित मापदंडों के अनुसार हो रहे हैं। बिना नियम.कानून और मापदंड के योजना को मंजूरी ही नहीं मिलती है। वोरा ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा है कि वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। समय पर गुणवत्ता से काम पूरा कराएं।

इधर महापौर धीरज बाकलीवाल और शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल सहित कांग्रेस पार्षद दल और कांग्रेस कमेटी ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा नेता हमेशा विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। पिछले दो दशक से शहर में विकास कार्य न होने से ग्रामीण परिवेश जैसा शहर बन गया था। विधायक वोरा के प्रयासों से सड़क उन्नयन के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पीडब्लूडी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा को यह ऐतिहासिक विकास कार्य भी नहीं पच रहा है।

मंकीपॉक्स से देश में पहली मौत: केरल के युवक की दूसरी जांच रिपोर्ट में भी मिला वायरस, 20 लोग क्वारंटाइन
श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले CM साय का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगे सभी स्कूल-कालेज
बाइक चोर पकड़ाया : शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज सहित राजनांदगांव, खैरागढ़ से चुराई पांच बाइक, स्मृति नगर पुलिस की कार्रवाई
35 साल पुराने कानून का जगह लेगा केंद्र सरकार का नया उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, 20 जुलाई से होगा देश में लागू
ममता को एक और झटका, टिकट कटने से खफा विधायक देबाश्री रॉय का इस्तीफा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग नींद पूरी न होने पर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोना चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक यात्री रहे परेशान
Next Article Tokyo Olympics: Seventh day brilliant for India, Satish one step away from medal पीवी सिंधु ने जीता महिला एकल का खिताब, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?