ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईआईटी रुड़की के 60 छात्र कोरोना संक्रमित, पांच हॉस्टल सील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आईआईटी रुड़की के 60 छात्र कोरोना संक्रमित, पांच हॉस्टल सील

By @dmin
Published: April 7, 2021
Share
आईआईटी रुड़की के 60 छात्र कोरोना संक्रमित, पांच हॉस्टल सील
आईआईटी रुड़की के 60 छात्र कोरोना संक्रमित, पांच हॉस्टल सील
SHARE

रुड़की (एजेेंसी)। आईआईटी रुड़की में छह और छात्रों के पॉजिटिव आने के बाद अब संक्रमित छात्रों की 60 हो गई है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार मेला अस्पताल में रेफर किए गए चार छात्र सामान्य होने के बाद संस्थान लौट आए हैं। बता दें, आईआईटी रुड़की में पिछले कई दिनों से छात्रों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को 10 नए मामलों के साथ संक्रमित छात्रों की संख्या 54 हो गई थी। मंगलवार को छह और छात्रों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब आईआईटी में संक्रमित छात्रों की संख्या 60 हो गई है।

चार छात्रों को तबीयत बिगडऩे के चलते हरिद्वार मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को छात्रों हालत सामान्य होने पर संस्थान वापस लाए गए हैं। इनका कोविड केयर सेंटर में इलाज चल रहा है। आईआईटी रुड़की की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सरोजनी भवन और गोविंद भवन को सील कर दिया गया। इससे पहले कोटले भवन, कस्तूरबा भवन और विज्ञान कुंज को सील किया गया था। संक्रमण के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

51 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
रुड़की में मंगलवार को एक साथ कोरोना के 51 केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अप्रैल में छह दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। वहीं भगवानपुर क्षेत्र में एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है।
रुड़की क्षेत्र में मंगलवार को संक्रमित मिले 51 लोगों में सबसे ज्यादा सलेमपुर राजपुतान और पूर्वी दीन दयाल कॉलोनी के हैं। इसके अलावा गणेशपुर, रामननगर, आदर्श नगर, शिवपुरम, सीबीआरआई, अशोक नगर, पुरानी तहसील, श्याम नगर, सोलानीपुरम के लोग हैं। इनमें जलसंस्थान के सहायक अभियंता भी शामिल हैं। हालांकि वे अभी शहर से बाहर हैं।
इससे पहले रुड़की में एक अप्रैल को सबसे ज्यादा 43 मरीज मिले थे। रुड़की में कोरोना के केस में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव लोगों से संपर्क कर रही है। इसके बाद संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी।

दुर्ग में ट्रैफिक के ई-चालान का लिंक क्लिक करने पर खाते पार हो गए 89 हजार… जानिए क्या है पूरा मामला
महिला सशक्तिकरण की मिसाल: जागृति महिला स्व-सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक
विधायक देवेंद्र यादव ने ​प्रगतियात्रा में दी सौगात, सेक्टर 4 में बनेगा महिलाओं के लिए ओपन जिम
15 को हटेगा लॉकडाउन? मोदी से मीटिंग के बाद अरुणाचल CM का दावा, फिर डिलीट किया ट्वीट
रामायण के रावण के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, नट्टू काका को भी किया याद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 173 # 07 april 2021
Next Article दहशत के बीच पलायन का दौर शुरू, दिल्ली स्टेशन पर लगी हजारों की भीड़ दहशत के बीच पलायन का दौर शुरू, दिल्ली स्टेशन पर लगी हजारों की भीड़

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?