ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस

By @dmin
Published: January 6, 2022
Share
6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस
6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान भीगा, कलेक्टर व अधिकारियों को नोटिस
SHARE

रायपुर। हाल में हुई बेमौसम बारिश से खरीदी केंद्रों में धान भीगने को मंत्री-मंडलीय उप समिति ने गंभीरता से लिया है। खरीदी केंद्रों में धान को बारिश से बचाने कैप कव्हर, तालपत्री सहित विभिन्न इंतजामों के लिए पर्याप्त राशि सहकारी समितियों को दी गई है, बावजूद धान को भीगने से बचाया नहीं जा सका। 6 जिलों में कुल 38 हजार टन धान बारिश से भीगा है। धान को बारिश से बचाने की गई लापरवाही के लिए समिति ने बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद और रायपुर जिले के कलेक्टरों, जिला विपणन अधिकारियों और उप पंजीयकों को नोटिस जारी करने की अनुशंसा की है।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में मंत्री-मंडलीय उप समिति की बैठक हुई, जिसमें खरीदी केंद्रों में धान भीगने की घटना पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग द्वारा बारिश संबंधी अलर्ट पहले से जारी कर दिया गया था। इसके बाद भी धान को भीगने से बचाने पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। बारिश के पहले एवं बाद में भौतिक सत्यापन भी नहीं किया गया। सही समय में कैपकव्हर, तालपत्री तथा अन्य आवश्यक व्यवस्था कर ली जाती तो धान को भीगने से बचाया जा सकता था। बैठक में वन एवं परिवहन मंत्री मो. अकबर, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य विभाग के विशेष सचिव मनोज सोनी, विशेष सचिव हिमशिखर गुप्ता, मार्कफेड की प्रबंध संचालक किरण कौशल आदि शामिल हुए।

मंत्री मंडलीय उप समिति की बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बेमेतरा, कवर्धा, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद और रायपुर जिलों में कुल 38 हजार टन धान बारिश से भीगा है। इसे सुखाकर मिलिंग कराई जा सकती है। खरीदी केंद्रों में धान के भीगे बारदानों को पलटीकर सुखाया गया है, जिससे धान की कोई क्षति नहीं हुई है। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 15 लाख से अधिक किसानों से 58.64 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। किसानों को अब तक 10 हजार 934 करोड़ 50 लाख रुपए मार्कफेड द्वारा भुगतान किया जा चुका है।

जीपीएम में भारी बारिश की वजह पहाड़ से मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा, रेल सेवा रही प्रभावित
भिलाई के ट्रक चालक की जांजगीर में मौत, दो अन्य ड्राइवरों की भी गई जान…. लू से मौत की आशंका
चुनाव आयोग पर भड़का मद्रास हाईकोर्ट, कहा- इन्होंने फैलाया कोरोना… दर्ज होना चाहिए हत्या का केस
Gustakhi Maaf: चलो मानवता की बात करें
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर संगोष्टी का आयोजन: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की सजग प्रहरी की भूमिका : प्रदीप जैन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करना चाहते हैं सस्ता और अच्छा ट्रिप तो फॉलो करें ये आसान टिप्स
Next Article बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार बुल्ली बाई एप बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, असम से गिरफ्तार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?