ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पति-पत्नी सहित 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

पति-पत्नी सहित 6 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल

By Mohan Rao
Published: May 9, 2024
Share
नक्सलियों ने किया सरेंडर
SHARE

सुकमा। जिले में पुलिस की पुनर्वास निति से प्रभावित होकर 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बस्तर में सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा और कमांडर देवा के साथ काम कर चुके पति-पत्नी ने सरेंडर कर दिया है। इनके ऊपर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। इसके अलावा किस्टाराम एरिया कमेटी और दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय अन्य 4 नक्सलियों ने भी सरेंडर किया है।

बता दें बस्तर संभाग में इन दिनों लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। सुरक्षाबलों ने पिछले कुछ दिनों में मुठभेड़ के दौरान 50 से ज्यादा नक्सिलयों को ढेर कर दिया है। लगातार हो रहे एनकाउंटर के डर से सुकमा में पुलिस और CRPF के अफसरों के सामने 6 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है। इनमें नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 के हेडक्वार्टर टेलर टीम का सदस्य दूधी पोज्जा और उसकी पत्नी दूधी पोज्जे ने सरेंडर कर दिया है। इन दोनों पर 8-8 लाख रुपए के इनामी हैं। इसके अलावा किस्टाराम एरिया कमेटी टेलर टीम कमांडर जायक्का उर्फ आयते, एसीएम कारम उर्फ भूमा, दक्षिण बस्तर डिवीजन में एसीएम कवासी मुड़ा और अरनपुर इलाके में जनमिलिशिया कमांडर और एसीएम रैनु उर्फ मड़कम सुक्का ने सरेंडर किया है। इन पर भी 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वाले सभी 6 नक्सली पिछले कई सालों से संगठन में रहकर काम कर रहे थे।

एसपी ने बताया बड़ी उपलब्धि
6 नक्सलियों के सरेंडर करने पर सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर कुल 36 लाख का इनाम घोषित था। सभी नक्सलियों ने शासन की योजनाओं, सुकमा पुलिस के पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर और नक्सलियों की खोखली विधारधारा से तंग आकर इन्होंने सरेंडर किया है। सभी को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

विशाल सोन होंगे जामुल थाना के नए प्रभारी, मोनिका पाण्डेय को मिली उतई की जिम्मेदारी…. एसपी ने जारी किया पदस्थापना आदेश
CG big news : कोरबा के कुसमुंडा खदान में सुरक्षा कर्मियों ने चोरों पर की फायरिंग, केबल चुराने पहुंचे थे चोर
बिलासपुर में एमपी से आए एमआर की संदिग्ध मौत, रात में सोया और सुबह मिली लाश, परिजनों ने की जांच की मांग
Sports news: विश्व यूथ एमएमए प्रतियोगिता 2022 में छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाडिय़ों ने जीते दो पदक
कमल विहार अब कहलाएगा कौशल्या विहार, भेंट-मुलाकात के दौरान की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : सीजी बोर्ड 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, 12वीं में महासमुंद की महक व 10वीं में जशपुर की सिमरन ने किया टॉप
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 205 # 09 May 2024

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?