ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ, महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: श्रीमती भेंडिय़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ, महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: श्रीमती भेंडिय़ा

By Om Prakash Verma
Published: February 27, 2023
Share
6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ, महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: श्रीमती भेंडिय़ा
6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ, महिलाओं के सशक्त कदमों और आत्मनिर्भर जीवन की दिखेगी झलक: श्रीमती भेंडिय़ा
SHARE

महिला मड़ई: छत्तीसगढ़ की हुनरमंद महिलाओं की दिखाई दी प्रतिभा
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने महिला मड़ई का किया शुभारंभ
33 जिलों के महिला समूहों और उद्यमियों ने लगाए 66 स्टॉल
महिला जनप्रतिनिधियों ने खूब की खरीदारी, छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी लिया स्वाद
सजावटी सामान, सौदर्य प्रसाधन, कपड़ों, व्यंजन से लेकर हर्बल प्रोडक्ट बना रहीं महिलाएं
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिय़ा ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। यहां प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल की प्रदर्शनी लगी है। श्रीमती भेंडिय़ा ने इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदियों का कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान भी किया। इस दौरान राज्य सभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेज कुंवर नेताम, धरसींवा विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर और रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमश्वरी वर्मा भी उपस्थित थीं। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला मड़ई 04 मार्च तक चलेगी।

मड़ई में महिला जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के हुनर को सराहा और खूब खरीदारी की। उन्होंने महिला समूहों द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, पिडिया, ठेठरी, लड्डू सहित लाई बड़ी का भी स्वाद लिया। महिला जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद लिया और छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत पर जमकर थिरकीं। श्रीमती भेंडिय़ा ने मड़ई से साडिय़ां और कपड़े का बैग खरीदा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई राहें तैयार की है। इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट झलक दिखाई देगी। इसके साथ महिला समूहों और उद्यमियों को प्लेटफार्म और नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के सदस्यगण श्रीमती पुष्पा पाटले, श्रीमती आशा संतोष यादव, सोनल कुमार गुप्ता, अगस्टीन बर्नाड सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

धरती के नजदीक से गुजरा बस के आकार का उल्कापिंड, नासा तक को नहीं लगी भनक
Breaking News : दिल्ली से दुर्ग शादी में आए दो दोस्तों के कमरे से पार हुआ लैपटॉप, जांच में जुटी पुलिस
सीएम साय ने दिखाई 15 नए इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी, कहा- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सर्वोच्च प्राथमिकता
कांग्रेस विधायक के बेटे ने गोली मारकर खुदकुशी की
9 करोड़ की लागत से बना शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय भवन का सीएम साय ने किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई निगम की बड़ी कार्रवाई : कोहका में बिना परमीशन बना दी एक एकड़ में बाउंड्रीवॉल, एक घंटे में डहाया
Next Article Good News : छत्तीसगढ़ में अब डीलर पॉइंट से मिलेगा कमर्शियल वाहनों का परमिट, आरटीओ के चक्कर से मुक्ति

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?