ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो

By @dmin
Published: May 10, 2022
Share
6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
SHARE

पानी, बिजली, नाली, सड़क के लिए 11 वार्डों में भूमिपूजन
रिसाली। रिसाली निगम गठित होते ही एक वर्ष में 100 करोड़ के कार्य कराने के बाद क्षेत्रीय विधायक व गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू एक बार फिर वार्डों तक पहुंच रहे है। उन्होंने सोमवार की देर रात 11 वार्डों का भ्रमण कर कुल 6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। देर रात गृहमंत्री ने मरोदा सेक्टर पूर्व में फुटबाल पे्रक्टिस करने वाले बच्चों से मुलाकात की।

गृहमंत्री मैत्री गार्डन के निकट 350 लाख की लागत से बनने वाले फुटबाल ग्राउण्ड का भूमिपूजन करने पहुंचे थे। रात अधिक होने के बाद भी ग्राउण्ड में बच्चे पे्रक्टिस कर रहे थे। बच्चों को देख गृहमंत्री बिना देरी किए बच्चों से मिले और साथ मिलकर नारियल तोड़कर फुटबाल ग्राउण्ड के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान मंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को मिठाई दी और कहा कि जल्द उन्हें फुटबाल के लिए सर्व सुविधा युक्त ग्राउण्ड मिलेगा। वे अच्छे से प्रेक्टिस कर स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल खेलों में हिस्सा लेकर रिसाली का मान बढ़ाए।

घोषण नहीं करेंगे
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम में नागरिकों से मिले। कई वार्डों में समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे घोषणा नहीं करेंगे। निगम में महापौर बने केवल 4 माह हो रहा है। पूर्व में 100 करोड़ के कार्य हो चुके है। 6 करोड़ से विकास आज हो रहा है। नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधा मिले यह उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने रूआबांधा वार्ड 2 में बने बौद्ध समाज भवन परिसर में पेवर ब्लाक लगाने और पानी व्यवस्था शीघ्र उपलब्घ हो इसके लिए आश्वासन दिया।

ये थे मौजूद
भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर शशि अशोक सिन्हा ने की। वही विशेष अतिथि के रूप में सभापति केशव बंछोर, पार्षद टिकम सिंह साहू, माया यादव, धर्मेन्द्र भगत, रमा साहू, डॉ. सीमा साहू, एमआईसी सद्स्य विलास राव बोरकर, चन्द्र प्रकाश निगम, डोमन लाल बारले, एमआईसी सद्स्य गोविन्द चतुर्वेदी, सनीर साहू उपस्थित थे। कार्यक्रम में पार्षद शीला नारखेड़े, सारिका साहू, संजू नेताम, जमुना ठाकुर, सरिता देवांगन, एमआईसी सद्स्य ईश्वरी साहू, सोनिया देवांगन, पार्षद विनय नेताम, अनिल देशमुख, एमआईसी सद्स्य अनूप डे, नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन समेत ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस कार्य का हुआ लोकार्पण व भूमिपूजन
वार्ड क्र. 02 रूआबांधा झिरीया पारा में बौद्ध समाज भवन का लोकार्पण लागत 10 लाख, डी.पी.एस. चैक के निकट हनुमान मंदिर व शनिमंदिर का जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन लागत 8 लाख, वार्ड क्र. 5 रूआबांधा सेंट थॉमस कॉलज के निकट नाला निर्माण व व्यायाम शाला भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 24.90 लाख, वार्ड क्र. 23 सियान सदन का लोकार्पण लागत 12.80 लाख, वार्ड क्र. 28 शक्ति विहार नाली निर्माण व सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 119 लाख, वार्ड क्र. 29 सतनाम समाज भवन एवं मस्जिद के पास नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 49.95 लाख, वार्ड क्र. 20 स्टेशन मरोदा ओव्हर ब्रिज के नीचे आरो (वॉटर एटीएम) का लोकार्पण लागत 4 लाख, नेवई गोठान स्थित मुर्गी शेड का लोकार्पण लागत 4.25 लाख, वार्ड क्र. 32 नेवई दशहरा मैदान के निकट हाई मास्क लाईट का लोकार्पण लागत 12 लाख, वार्ड क्र. 12 स्थित बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण लागत 10 लाख, वार्ड क्र. 11 में फुटबाल ग्राउन्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन लागत 350 लाख।

तालिबान ने सरकार गठन का फैसला एक हफ्ते के लिए टाला, मुल्ला बरादर को मिल सकती है कमान
भाजपा नेता व संघ के सदस्य दीप चटर्जी के घर पर राज्यसभा सांसद की भाभी ने की समर्थकों के साथ तोडफ़ोड़… थाने पहुंचा मामला
आईपीएल 2021 के बाकी 31 मैच युएई में: 19 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट… 15 अक्तूबर को फाइनल
गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अग्निशमन की 6 टीमों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेहरू नगर फाटक स्थित अंडरब्रिज की प्लास्टिक सीट में लगी भीषण आग…
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात धौरपुर को मिली एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?