ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 55 हजार लोगों ने धन्वंतरी मेडिकल से ली 1 करोड़ की दवाइयां, कम दर पर उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां आमजन के हित में-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

55 हजार लोगों ने धन्वंतरी मेडिकल से ली 1 करोड़ की दवाइयां, कम दर पर उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां आमजन के हित में-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे

By @dmin
Published: March 11, 2022
Share
55 हजार लोगों ने धन्वंतरी मेडिकल से ली 1 करोड़ की दवाइयां, कम दर पर उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां आमजन के हित में-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे
55 हजार लोगों ने धन्वंतरी मेडिकल से ली 1 करोड़ की दवाइयां, कम दर पर उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां आमजन के हित में-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे
SHARE

दुर्ग। जिले में धन्वंतरी योजना के अंतर्गत 18 मेडिकल सेंटर विभिन्न स्थानों पर चलाए जा रहे हैं। जिसमें प्रत्येक मेडिकल स्टोर में जिले के निवासियों को 50 से 60 प्रतिशत तक की छूट पर जेनेरिक और ब्रांडेड दवाइयां प्रदान की जा रही है। वर्तमान में जिले के 55 हजार 222 हितग्राहियों ने लगभग 01 करोड़ की दवाइयां जिले में संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोर से ली हैं। यही दवाइयां यदि वो सामान्य मेडिकल स्टोर से लेते तो उक्त राशि पर 40 से 60 प्रतिशत देना पड़ता। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के दुर्ग और भिलाई नगर निगम की दुकानों के साथ-साथ अन्य धन्वंतरी की दुकानों को भी बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

मेडिकल स्टोर में आए रवि कुमार ने बताया कि पहले दवा का पत्ता हाथ में आने पर हमेशा मन में शंका होती थी कि कितने पैसे खर्च करने पर दवाइ प्राप्त होगी। वह चिंता आज के समय में धन्वंतरी मेडिकल स्टोर ने कम कर दी है। उनके घर में उनके माता-पिता ब्लड प्रेशर और शुगर के पेसेंट हैं जिनके लिए प्रतिमाह लगभग 3 हजार रूपए खर्च करना पड़ रहा है परंतु शासन द्वारा संचालित धनवंतरी योजना से उनके परिवार को बहुत ज्यादा लाभ मिल रहा है। आज यही दवाईयां उन्हें 14 सौ से 18 सौ रूपए के बीच में प्राप्त हो रही हैं।

दुर्ग के नलघर के पास स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के संचालक श्री मनीष खत्री ने बताया कि मेडिकल स्टोर में 251 प्रकार की जेनरिक दवाइयां और 27 प्रकार के सर्जिकल उत्पाद नियमित रूप से उपलब्ध रहते हैं। मेडिकल स्टोर से उच्च रक्त चाप, मधुमेह, अस्थमा और मौसमी बीमारियों के दवाइयों की मांग में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इनमें रक्तचाप और मधुमेह की दवाइयां सबसे ज्यादा बिंकती है, प्रतिदिन इनकी बिक्री का आंकड़ा 7000-9000 रूपए के बीच का है। आज की भाग दौड़ की जिंदगी के चलते सभी की जीवन शैली में एक बड़ा बदलाव आया है। जिससे बीमारियों के साथ-साथ दवाइयों के खपत में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। स्टोर में विभाग के संजीवनी उत्पाद भी उपलब्ध है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आम जन से अपील की है कि धनवंतरी मेडिकल स्टोर स्वास्थ्य समस्याओं को केंद्र में रखकर आम जन के हित में खोली गई है। जिसमें किफायती दरों पर गुणवत्ता वाली दवाइयां उपलब्ध कराना शासन का मुख्य उद्देश्य है। इससे लोग अपनी मेहनत की कमाई को बचा पा रहे हैं। जेनरिक दवाओं को जनता के बीच लोकप्रिय बनाना तथा इस प्रचलित धारणा को दूर करना कि कम कीमत वाली दवाएं कम प्रभावी होती हैं। इसके लिए जिला प्रशासन लगातार प्रचार प्रसार कर रहा है और जिले के नागरिक भी इसे समझते हुए धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीद रहे हैं तथा अपनी जागरूकता का परिचय दे रहे हैं।

पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण के लिए भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, सलाहकार परिषद का होगा गठन
उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवविवाहितों को दी बधाई, 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू किया “मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप”… राज्य के युवाओं के लिए दो वर्षीय एमबीए पाठ्यक्रम तैयार
इस अभिनेत्री ने भुवन बाम के यूट्यूबर से अभिनेता बनने तक के सफर की खूब तारीफ की…
छापेमारी: 1.4 किलो सोना, 44 किलो चांदी और नकदी जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल विश्वविद्यालय नेवई में एक दिवसीय यातायात प्रशिक्षण स्वामी विवेकानंद टेक्नीकल विश्वविद्यालय नेवई में एक दिवसीय यातायात प्रशिक्षण
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 144 # 11 March 2022
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?