ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में बनेगा 500 सीटर बीपीओ सेंटर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास, मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेंगे रोजगार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedRaipur

रायपुर में बनेगा 500 सीटर बीपीओ सेंटर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शिलान्यास, मल्टीनेशनल कंपनियों में मिलेंगे रोजगार

By Mohan Rao
Published: April 17, 2023
Share
राजधानी में 500 सीटर बीपीओ सेंटर का भूमिपूजन
SHARE

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर शहर में 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से यह बीपीओ सेंटर कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पाचवें तल पर शुरू होगा। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इस बीपीओ सेंटर की स्थापना से रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोज़गार के नये रास्ते खुलेंगे। बीपीओ से मल्टीनेशनल बड़ी कंपनियों में नौकरी से युवाओं में आत्मनिर्भरता आएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बीपीओ के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसाय  से युवा जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बीपीओ सेंटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी, जहां कार्य करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व महाविद्यालयीन शिक्षा प्राप्त कर रहें युवाओं को पूरी दुनियां से जुड़कर अपने कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान की परिस्थितियों को याद करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। अब इस बीपीओ के बन जाने से रायपुर शहर में भी कई जन सुविधाएँ शुरू हो सकेंगी जिनसे लोगो को त्वरित लाभ मिलेगा।

दूसरे शहरों जाते हैं छत्तीसगढ़ के युवा
रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को  इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे। प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां कें युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

रिएक्शन:’पुष्पा-2 में रश्मिका मंदाना के किरदार ‘श्रीवल्ली की हो जाएगी मौत? इन अफवाहों पर अब प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी
रायगढ़ गैंगरेप पर बोले मंत्री ओपी चौधरी- फास्ट ट्रैक कोर्ट से दिलाएंगे सजा, पीड़िता की पहचान न हो यह ध्यान दें
अपने पारंपरिक ज्ञान से है भारत का गौरव, दूसरे देशों की नकल करने की जरूरत नहीं : भागवत
big accident : नदी में डूब रहे पड़ोसी को बचाने की कोशिश में डूबा युवक, नहाते समय हुआ हादसा
परिवार संग विदेश यात्रा पर गए भिलाई निगम के रिटायर्ड पीआरओ, इधर चोरों ने घर पर की सेंधमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Big Accident : राजनांदगांव में ट्रेक्टर से टकराई यात्री बस… बस ड्राइवर व हेल्पर की मौके पर मौत
Next Article लगातार तीसरे दिन घटे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 9111 केस, सक्रिय मामले 60,000 पार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?