ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : 50 हजार लोगों ने देखा मैत्री बाग का फ्लावर शो, 500 प्रतिभागियों के बीच पल्लवी रजत बनी विनर ऑफ द शो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : 50 हजार लोगों ने देखा मैत्री बाग का फ्लावर शो, 500 प्रतिभागियों के बीच पल्लवी रजत बनी विनर ऑफ द शो

By Mohan Rao
Published: February 5, 2024
Share
मैत्री बाग में फ्लावर शो
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग के उद्यानिकी अनुभाग द्वारा, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेगा फ्लावर शो – 2024 का आयोजन रविवार को मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन में किया गया। इस पुष्प प्रदर्शनी में 500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसे देखने लगभग 50,000 दर्शकों का जन सैलाब इकट्ठा हुआ था। यहाँ 100 से भी अधिक स्टाल लगाये गए थे। बच्चों ने भी यहाँ लगे झूलों का जमकर आनंद लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई जिसका उपस्थित अतिथियों सहित फ्लावर शो को देखने आये दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। फ्लावर शो में पल्लवी रजत बारामाते को विनर आफ द शो एवं रवि बन्सोड़ को रनर आफ द शो घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।

फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रकृति और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया था। विभिन्न वर्गों और विभिन्न प्रकार के पुष्प, सब्जी, फ्लावर डेकोरेशन, गार्डन आदि के साथ, फ्लावर शो में आवासीय व शालेय बागवानी प्रतियोगिता, गमलों में लगे केक्टस, बोनसाई, क्रोटन, फोलियेज़, औषधीय एवं मौसमी पौधों इलायची, दालचीनी, हल्दी, अदरक, सेवंती, डहेलिया, गुलाब आदि प्रदर्शित किया गया था। साथ ही इन्हीं पौधों के कट फ्लावर की प्रतियोगिता तथा बीएसपी कर्मियों के घर के बगीचों से विशेष सब्जियों व फलों का प्रदर्शन उपस्थित अतिथियों एवं जन समुदाय के समक्ष किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिता जैसे पुष्प-सज्जा, विशेष रंगोली, गुलदस्ता (बुके), फलों एवं सब्जियों से तैयार मॉडल आदि का आयोजन भी किया गया। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा, सब्जियों एवं फलों से तैयार सलाद का भी प्रदर्शन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में निर्णायकों की भूमिका में सुजाता भगत, सुरजीत मलिक, यशवंत साहू, सुमिता सरकार, सरोज झा, पीपी राय, नितिन कनिकदले, राजेश शर्मा, उमाशंकर राव का उल्लेखनीय योगदान रहा।

फ्लावर शो का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया। इस फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को अनिर्बान दासगुप्ता ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए अपने संक्षिप्त सन्देश में कहा, कि इस फ्लावर शो का उद्देश्य प्रकृति प्रेम को बढ़ावा देना और उसके प्रति लोगों को जागरूक करना है। आप सभी की वजह से ही यह आयोजन इतना भव्य हो पाया है, इसकी खूबसूरती आप लोगों के द्वारा लाये गए पुष्पों की वजह से है। मै आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में मैत्री बाग का यह फ्लावर शो ना सिर्फ भिलाई, बल्कि पुरे छत्तीसगढ़ में सबसे बड़े फ्लावर शो के रूप में जाना जाए। साथ ही उन्होंने प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर भी प्रकाश डाला और  इस भव्य आयोजन में सहयोगी विभिन्न विभागों को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, पवन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा, कि फ्लावर शो की प्रसिध्दि और लोगों की उपस्थिति हमें प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में और भी अधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है, और हमारा विभाग इसे एक ध्येय मानकर निरंतर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने फ्लावर शो के विभिन्न विजेताओं को पुरस्कृत किया। विभाग की ओर से स्वागत भाषण देते हुए नगर सेवाएं विभाग के महाप्रबंधक विष्णु कुमार पाठक ने विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, कि भिलाई इस्पात संयंत्र के उच्च प्रबंधन के निर्देशों एवं नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक जे वाय सपकाले के मार्गदर्शन सहित विभागीय अधिकारियों के सहयोग से मैत्रीबाग परिसर में प्रति वर्ष दो बड़े  आयोजन- वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह और फ्लावर शोके बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा यह आयोजन, जन सहयोग से निरंतर नई उंचाईयों को छु रहा है और वर्तमान में यह एक जन उत्सव का रुप ले चुका है।

फ्लावर शो-2024 को सफल बनाने एवं भव्यता प्रदान करने हेतु प्रबंधन द्वारा, मैत्री बाग में रंग-रोगन सहित अन्य आवश्यक तैयारियां भी व्यापक स्तर पर की गई थी। मैत्री बाग के मोमबत्ती गार्डन की साज-सज्जा सहित कुछ अन्य स्थल सेल्फी पॉइंट के रूप में तथा बागवानी से संबंधित स्टॉल आकर्षण का केन्द्र रहें। इस फ्लावर शो के तहत विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण समारोह के अंत में, उप-महाप्रबंधक (उद्यानिकी) एनके जैन ने समस्त अतिथियों, मिडिया कर्मियों, विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों, कलाकारों, प्रतिभागियों, स्कूली  बच्चों, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से आयोजन में सहयोग करने वाले विभागों एवं जन समुदाय का आभार व्यक्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सुप्रियो सेन द्वारा किया गया।

सरकार का बड़ा फैसला: दुर्लभ बीमारियों की दवाइयां होंगी सस्ती, कस्टम ड्यूटी को किया फ्री
सम्मान समारोह में बोले गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू- राजनीतिक रिश्तों पर नहीं पारिवारिक रिश्तों पर विश्वास
तीसरी लहर का खतरा: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली प्रभार जिलों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक, कहा- सतर्क रहें और सभी आवश्यक तैयारियां करें सुनिश्चित
मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- हॉस्टलर छात्रों से जीएसटी लेना गलत
उद्योग मंत्री लखमा बाली में आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महतारी वंदन योजना : आज से शुरू हुआ पंजीयन, महिलाओं में दिख रहा है उत्साह
Next Article भिलाई निगम के उप सभापति इंजीनियर सलमान बढ़ी मुश्किलें, फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में दर्ज हुआ केस

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?