कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में जिला प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को यहां के एक प्राइवेट यार्ड में छापा मारकर 50 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल जब्त किया गया है। यह प्राइवेट यार्ड इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के टर्मिनल के पास है। यहां ओडिशा के पारादीप रिफाइनरी से पाइप लाइन के जरिए डीजल पेट्रोल सप्लाई की जाती है। बताया जा रहा है कि यहां पर आईओसी के टर्मिनल से पेट्रोल व डीजल की चोरी की जा रही थी।

जिला प्रशासन की टीम सूचना मिली थी कि गोपालपुर के पास एक प्राइवेट यार्ड में बड़ी मात्रा में ईधन डंप किए जा रहा है। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की एम टीम मौके पर पहुंची और छापा मारा। इस दौरान मौके पर तीन टैंकर मिले, जिसे उनके चालक लेकर पहुंचे थे। टीम ने यार्ड से करीब 50 हजार लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त किया है। उसे ड्रम और गैलेन में भरकर रखा गया था। इस मामले में यार्ड संचालक और टैंकर चालकों से पूछताछ की जा रही है। यार्ड के पास ही आईओसी का टर्मिनल है। ओडिशा की पारदीप रिफाइनरी से पाइप लाइन के जरिए आने वाले डीजल और पेट्रोल को यहीं से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के फ्यूल्स सर्विस सेंटर को टैंकर के माध्यम से आपूर्ति की जाती है।




