बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपनी मासूमियत और क्यूटनेस से लाखों करोड़ों लोगों का दिल जीत रखा हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। बता दे, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में एक्ट्रेस ने सभी एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया है और बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्टार बन गई हैं। श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन यानि 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। श्रद्धा कपूर अब सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले बॉलीवुड सेलेब्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
हाल ही में एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दौरान भी अपनी पर्सनल एक्टिविटी भी अपने फैंस के साथ शेयर की थीं। वहीं, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट की बात करें तो एक्ट्रेस अभी तक 1648 पोस्ट शेयर कर चुकी हैं और वो 529 लोगों को फॉलो करती हैं। अपनी ग्लैमरस तस्वीरों के साथ साथ फिल्म प्रमोशन और थ्रौबैक तस्वीरें भी श्रद्धा के पोस्ट में शामिल हैं। साथ ही एक्ट्रेस फनी पोस्ट भी काफी शेयर करती रहती हैं।




