ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 50 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए रुपे-यूपीआई से लेनदेन हुआ जरूरी, चूक पर भारी जुमार्ना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

50 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए रुपे-यूपीआई से लेनदेन हुआ जरूरी, चूक पर भारी जुमार्ना

By @dmin
Published: December 31, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली,वित्त मंत्रालय की तरफ से रुपे कार्ड और यूपीआई ट्रांजैक्शन को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत अब 1 जनवरी से इससे पेमेंट करने पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज नहीं लगेगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, अगर किसी बिजनेस का सालाना टर्नओवर 50 करोड़ से ज्यादा है तो उसे पेमेंट के ये दो आॅप्शन जरूर रखने होंगे। अगर कंपनियां 31 जनवरी तक इस सुविधा की शुरूआत नहीं कर पाती हैं तो 1 फरवरी से रोजाना 5,000 रुपए जुमार्ना देना होगा।
क्या होता है एमडीआर चार्ज?
एक ग्राहक जब दुकानदार पीओएस टर्मिनल से अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को स्वाइप करता है तो मर्चेंट को अपने सर्विस प्रोवाइडर को एक शुल्क का भुगतान करना पड़ता है, जिसे एमडीआर शुल्क कहते हैं। क्यूआर कोड आधारित आॅनलाइन लेनदेन पर भी इस शुल्क को देना पड़ता है।
तीन स्टेकहोल्डर्स में बंटता है एमडीआर शुल्क
हर ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट जो भुगतान करता है, वह तीन स्टेक होल्डर्स- लेनदेन की सुविधा देने वाले बैंक, पीओएस मशीन लगाने वाले वेंडर तथा वीजा या मास्टरकार्ड जैसे कार्ड नेटवर्क प्रोवाइडर्स के बीच बंटता है। क्रेडिट कार्ड पर एमडीआर शुल्क शून्य से लेकर ट्रांजैक्शन अमाउंट का 2% तक हो सकता है। इसके अलावा वित्त मंत्रालय ने एकबार फिर से पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पैन-आधार लिंक करने की आज आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दिया गया है।

Reliance Jio-क्वॉलकॉम ने की 5G की सफल टेस्टिंग, 1Gbps की होगी स्पीड
14 अप्रैल को लांच किया जाएगा आकर्षक फीचरों वाला वनप्लस 8 प्रो स्मार्टफोन
Share Market: लाल निशान से पटा शेयर बाजार! सेंसेक्स-निफ्टी छह महीने में 10% से अधिक गिरे, अब क्या करें निवेशक?
क्लीन एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तैयार है भारत, विश्व में बनेगा “क्लीन एनर्जी” का मॉडल
जल्द बढ़ सकता है आपके मोबाइल रिचार्ज का खर्चा, कंपनियां बढ़ा सकती हैं टैरिफ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए साल में आपकी जेब पर पड़ेगा भार, बाइक से लेकर बिस्किट तक सब महंगा
Next Article कच्चे तेल में कमजोरी, सोने की चमक बढ़ी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?