ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल

By @dmin
Published: June 23, 2020
Share
विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल
विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका, 5 विधान पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, जदयू में हुए शामिल
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद को झटका लगा है। राजद के पांच विधान पार्षद जेडीयू में शामिल हो गए हैं। राजद के दिलीप राय, राधा चरण सेठ, संजय प्रसाद ,कमरे आलम और रणविजय सिंह ने जदयू ज्वाइन कर लिया है। जदयू की सचेतक रीना यादव के पत्र के आलोक में विधान परिषद ने राजद से आए जदयू के सभी सदस्यों को मान्यता दे दी।

टिकट के लिए राजद में विवाद शुरू

राजद में विप उम्मीदवारों के नाम की चर्चा होते ही विवाद शुरू हो गया है। पार्टी नेता पूर्व मंत्री भोला राय के समर्थकों ने सोमवार को राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर जाकर हंगामा किया। उधर, जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप भी दिल्ली में अपना कागज तैयार करने में लगे हैं। तेजप्रताप इस बार विधान परिषद के उम्मीदवार बनने के प्रयास में हैं, लेकिन पार्टी ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए परिवार के किसी सदस्य को सदन में नहीं भेजने का फैसला किया है। उधर, भोला राय के समर्थकों का दावा है कि श्री राय को लालू ने भी विप भेजने का वादा किया था। पर अब तक की सूची में उनका नाम नहीं है। बाद में पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर वापस किया। भोला राय राघोपुर के हैं, जहां से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी चुनाव लड़ते हैं। वे इसके पहले भी कई बार विधान परिषद जा चुके हैं। वह राजद सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए जदयू, भाजपा, राजद और कांग्रेस में उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। जदयू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को इसके लिए अधिकृत कर दिया है। राजद में तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम लगभग तय हो गए हैं। वहीं प्रदेश भाजपा ने संभावित उम्मीदवारों की सूची केंद्र को भेज दी है। उधर, कांग्रेस में अनेक दावेदारों के बीच एक उम्मीदवार का चयन पार्टी नेतृत्व के लिए चुनौती है।

केक देखकर मुख्यमंत्री साय ने बच्चों से पूछा किसका जन्मदिन है, जवाब सुनकर उन्होंने  खुद काटा केक
जेल और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत
दिल्ली में अभी लॉकडाउन नहीं, बाजार किए जा सकते हैं बंद : सत्येंद्र जैन
रेलवे का कारनामा : रद्द ट्रेन को ऐन मौके पर कर दिया बहाल, स्टेशन पहुंचे यात्री लौट चुके थे घर… जानिए क्या है पूरा माजरा
24 लाख से ज्यादा किसानों को कल मिलेगी धान खरीदी की अंतर राशि का वितरण, केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा करेंगे ट्रांसफर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Now cases of corona infections in the country set a new record भारत में कोरोना: 4.40 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटों में सामने आए 14,933 नए मामले
Next Article छत्तीसगढ़ में कोरोना: छत्तीसगढ़ में सामने आए 47 नए मरीज, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 803
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?