ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जून और जुलाई में मिलेगा संपत्तिकर में 5 फीसदी की छूट का फायदा: आयुक्त रघुवंशी ने बैठक में दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जून और जुलाई में मिलेगा संपत्तिकर में 5 फीसदी की छूट का फायदा: आयुक्त रघुवंशी ने बैठक में दिए निर्देश

By @dmin
Published: June 20, 2020
Share
5% discount in property will be available in June and July: Commissioner Raghuvanshi gave instructions in the meeting
5% discount in property will be available in June and July: Commissioner Raghuvanshi gave instructions in the meeting
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के टैक्स वसूली की जानकारी के लिए निगमायुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने निगम सभागार में बैठक ली। उन्होंने संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, सेवा शुल्क एवं जल कर की वसूली के साथ ही विभिन्न माध्यमों से होने वाले आय के बारे में जानकारी प्राप्त की! बैठक में उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें उपस्थित रहे। स्पैरो सॉ. प्रा. लि. के कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष 2019-20 मे मांग के अनुरूप हुई वसूली के बारे में अवगत कराया। आयुक्त ने डोर टू डोर वसूली को बढ़ाने के निर्देश दिए। लॉकडाउन के दौरान 596 लोगों ने अपना संपत्तिकर ऑनलाइन जमा किया है।

Contents
  • मांग के अनुरूप वसूली की समीक्षा
  • बड़े बकायेदारों की सूची हो सकती है सार्वजनिक
  • बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल ने बकाया राशि में से 10 लाख राशि की जमा

इस वर्ष के संपत्तिकर दाता को निगम भिलाई द्वारा माह जून एवं जुलाई में संपत्ति कर में 5 फीसदी की छूट प्रदान की जा रही है, इससे पूर्व अप्रैल एवं मई महीने में 6.25 फीसदी की छूट प्रदान की गई थी! जिसका लाभ काफी लोगों ने उठाया है अब 5त्न की छूट का फायदा संपत्तिकर दाता जून माह तक ले सकेंगे। निगमायुक्त ने स्पैरो सॉ. प्रा. लि. को डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं! डोर टू डोर कलेक्शन के लिए स्पैरो की टीम निगम क्षेत्र में घर-घर जाकर टैक्स कलेक्शन करती है! बैठक में ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर भी जोर दिया गया ताकि लोगों को निगम ऑफिस आने की जरूरत न पड़े। बैठक में जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, सुनील अग्रहरि, महेंद्र पाठक, पूजा पिल्ले एवं प्रीति सिंह सहित जोन के राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। आयुक्त ने जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि टैक्स कलेक्शन के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा करें एवं वसूली बढ़ाने के लिए स्पैरो से समन्वय बनाकर काम करें।

मांग के अनुरूप वसूली की समीक्षा

वित्तीय वर्ष 2019-20 के बकायेदारों एवं मांग के अनुरूप टैक्स वसूली की समीक्षा की गई। अगर अधिभार सहित टैक्स वसूली की बात करें तो सबसे अधिक जोन क्रमांक 3 मदर टैरेसा नगर क्षेत्र मे 111.95 प्रतिशत की वसूली हुई है और सबसे कम 96.67 फीसदी वसूली वैशाली नगर से हुई है। आयुक्त श्री रघुवंशी के कुशल नेतृत्व में पिछले वित्तीय वर्ष का टैक्स वसूली अधिभार सहित 102.84 फीसदी हो चुका है।

बड़े बकायेदारों की सूची हो सकती है सार्वजनिक

निगम क्षेत्र में 107 ऐसे बड़े बकायदार रहे हैं जो संपत्तिकर जमा नहीं किए हैं! जिनकी सूची जल्द ही सार्वजनिक की जा सकती है। इनकी पूरी सूची तैयार की जा रही है जिसमें से 107 बड़े बकायेदारों को सम्मिलित किया गया है। इनमें से केवल 18 लोगों ने अपना संपत्तिकर जमा किया है। कई लोगों ने काफी लंबे समय से संपत्तिकर जमा नहीं किया है जिन पर अब निगम प्रशासन सख्ती से कार्यवाही कर सकती है।

बीएसआर अपोलो हॉस्पिटल ने बकाया राशि में से 10 लाख राशि की जमा

स्पैरो सॉ. लि. के अमित श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसआर अपोलो के द्वारा बकाया राशि में से 15 जून को 10 लाख की राशि जमा की गई है और शेष राशि लगभग 17 लाख के लिए मोहलत मांगी है। गौरतलब है कि बीएसआर अपोलो अस्पताल जूनवानी रोड भिलाई को कुर्की का वारंट जारी किया गया था तब 28 मई को अस्पताल प्रबंधन द्वारा 10 लाख की राशि जमा की गई थी और 15 जून की मोहलत मांगी थी इस तिथि को ही 10 लाख की राशि और जमा की गई है परंतु अभी भी लगभग 17 लाख रुपए बकाया है, यदि जल्द ही राशि नहीं जमा की जाती है तो निगम सख्त कार्रवाई करेगी।

हर वार्ड के नागरिकों को सुविधाएं मिले यही पहली प्राथमिकता, गृहमंत्री ने किया करोड़ों का भूमिपूजन व लोकार्पण
भिलाई नगर रेल्वे स्टेशन से सुपेला अंडरब्रिज तक बनेगी समानांतर सड़क, सरकार ने 702 करोड़ का मंगाया डीपीआर
एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत गुजरात पुलिस की टीम पहुंची दुर्ग, आईजी गर्ग ने दी कार्य संचालन की जानकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोबर से बजट ब्रीफकेस बनाने वाली दीदियों को किया सम्मानित
ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत की 4 लाख रुपये की राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैंगलुरु महानगरपालिका के सीएमओ ने सेवा निवृत्त फॉजी अफसर को होम क्वारंटीन अवधि में पानी के लिए तरसाया: जाने क्या है पूरा मामला
Next Article स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में 49 नए मरीजों की पुष्टि, 63 मरीजों को किया डिस्चार्ज

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?