ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिंद महासागर में भारत, अमेरिका सहित 5 देशों की नेवी ने दिखाई ताकत तो बढ़ी चीन की चिंता, शांति की दी दुहाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

हिंद महासागर में भारत, अमेरिका सहित 5 देशों की नेवी ने दिखाई ताकत तो बढ़ी चीन की चिंता, शांति की दी दुहाई

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
हिंद महासागर में भारत, अमेरिका सहित 5 देशों की नेवी ने दिखाई ताकत तो बढ़ी चीन की चिंता, शांति की दी दुहाई
हिंद महासागर में भारत, अमेरिका सहित 5 देशों की नेवी ने दिखाई ताकत तो बढ़ी चीन की चिंता, शांति की दी दुहाई
SHARE

वल्र्ड डेस्क (एजेंसी)। हिंद महासागार में भारत, अमेरिका सहित 5 देशों की नौसेना सैन्य अभ्यास से चीन की चिंता बढ़ गई है और अक्सर आक्रामकता दिखाने वाला ड्रैगन शांति की दुहाई दे रहा है। चीन ने मंगलवार को कहा कि विभिन्न देशों के बीच सैन्य सहयोग क्षेत्रीय शांति के अनुकूल होना चाहिए। क्षेत्र में बढ़ती चीनी आक्रामकता के बीच हिंद महासागर में फांस और भारत सहित क्वाड के अन्य सदस्यों के वृहद नौसेना अभ्यास में शामिल होने के एक दिन बाद चीन ने यह टिप्पणी की है।

भारत और क्वाड के तीन अन्य सदस्यों अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान ने सोमवार को पूर्वी हिंद महासागर में फ्रांस के साथ तीन दिवसीय नौसेना अभ्यास शुरू किया। फ्रांस और क्वाड गठबंधन देशों के नौसेना अभ्यास के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने मंगलवार को बीजिंग के इस रुख को दोहराया कि इस तरह का सहयोग क्षेत्र में शांति के लिए अनुकूल होना चाहिए।
उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, मैंने इन रिपोर्टों को देखा है। हमारा हमेशा मानना रहा है कि देशों के बीच सैन्य सहयोग क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के अनुकूल होना चाहिए। इस अभियान के दौरान भारतीय नौसेना के पोत और विमान फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के पोतों और विमानों के साथ समुद्र में अभ्यास करेंगे।
पिछले कुछ वर्षों में भारत का अमेरिका, जापान, आस्ट्रेलिया और फ्रांस की नौसेनाओं के साथ सहयोग बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा कि यह अभ्यास मित्र नौसेनाओं के बीच उच्च स्तर के तालमेल, समन्वय आदि को प्रदर्शित करेगा। मधवाल ने कहा कि सैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना की भागीदारी मित्र नौसेनाओं के साथ साझा मूल्यों को दर्शाती है और समुद्र की स्वतंत्रता और खुले व समावेशी हिंद-प्रशांत और नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

CG Big News : मां बनने की चाह में दूसरे के बच्चे का अपहरण, पड़ोसी के घर रुककर महिला दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने अन्तर्राज्यीय एवं अखिल भारतीय पर्यटक परमिट वाले यात्री वाहनों के संचालन की दी अनुमति….. परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश
ऑनलाइन खेलों पर लगाम लगाने की तैयारी, कानून लाएगी सरकार
डीएपी की दिक्कत की आशंका के चलते वैकल्पिक साधनों के बारे में किसानों को करें जागरूक
सीएए के खिलाफ महिलाओं के प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता पी चिदंबरम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the first day of lockdown, people arrived at the nearest centers for vaccination लॉकडाउन के पहले दिन टीकाकरण के लिए नजदीकी केंद्रों में पहुंचे लोग…. 57 केंद्रों में 3980 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका
Next Article रिसाली निगम ने दो साल में की 15 वर्षों के विकास की बराबरी…. मोटर साइकिल चलाकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू रिसाली निगम के वार्डों तक पहुचेंगे भक्त माता कर्मा जयंती पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, कहा- भक्त माता कर्मा ने हमें करूणा व मानवसेवा का पाठ पढ़ाया

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?