नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में घटत व बढ़त का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कोरोना वायरस के 44,489 नए मामले रिपोर्ट किए गए। वहीं इस दौरान 524 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 लाख को पार कर गई है। भारत की राजधानी दिल्ली वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रही है। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,45,787 हो गई है। दुनियाभर की बात करें तो संक्रमितों की संख्या छह करोड़ को पार कर गई है। दुनिया में कोविड-19 के चलते जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 14 लाख से अधिक है।




