ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 400 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लिया, नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

400 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लिया, नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश

By Om Prakash Verma
Published: March 20, 2023
Share
400 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लिया, नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश
400 परिवार गंदा पानी पीने को मजबूर, कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से लिया, नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश
SHARE

दिव्यांग ने बैंक में जमा राशि दिलाने कलेक्टर से लगाई गुहार
ग्राम गोढ़ी निवासी ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के लिए किया निवेदन
दुर्ग। दुर्ग निवासी दिव्यांग आवेदक राजू लाल देवांगन ने बैंक में जमा फिक्स डिपाजिट राशि को वापस दिलाने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि मेरी माता के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक शाखा में एक लाख पचास हजार रूपए पांच वर्षो के लिए फिक्स डिपोजिट किया गया था जो कि सन् 2000 में पूरा हो गया। तीन लाख रूपए आठ वर्षो के लिए फिक्स डिपोजिट किया गया था जो कि सन् 2001 में पूरा हो गया है। माता की मृत्यु के बाद नामिनी आवेदक के नाम पर दर्ज है। निर्धारित अवधि पूरा होने के बाद भी बैंक वाले पैसा नही देने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने लीड बैंक मैनेजर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम गोढ़ी निवासी मुकुंद राम साहू ने अपने आवेदन में बताया कि खेत के सामने वाली भूमि को शासकीय भूमि के लिए आरक्षित किया गया है, जो कि मेरे खेत से लगा हुआ है। खेत में फसल बोने एवं काटने तथा अन्य कार्य के लिए शासकीय भूमि से ही खेत के अंदर जाना पड़ता है। शासकीय जमीन से लगी हुई एक छोटी सी नाली बनाई गई है, जिससे खेत में पानी पहुंचता है। उन्होंने बताया कि इस शासकीय जमीन को गांव के एक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे कि खेती करने के लिए समस्या हो रही है। कलेक्टर ने तहसीलदार धमधा को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्या ने बताया कि ज्ञानोदय शिक्षण समिति द्वारा विद्यालय संचालित किया जा रहा था, जिसमें श्रमिक के गरीब बच्चों को शिक्षा दी जाती थी। कोरोना काल के समय विद्यालय को बंद कर दिया गया था। पार्षद द्वारा विद्यालय का पुस्तकालय गरीब बच्चों के पढऩे-लिखने के लिए प्रदान किया गया था, जिसे असामाजिक तत्वों द्वारा ताला तोड़कर कब्जा कर लिया गया है। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम दुर्ग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

लक्ष्मीग्रीन सिटी एवं फेस-2 रिसाली के कॉलोनीवासियों ने खराब एवं गंदा पानी पीने की मजबूरी के चलते कलेक्टर से निवेदन किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्मीग्रीन सिटी में लगभग 400 परिवार निवासरत है। कालोनी बिल्डर एवं लक्ष्मीनगर जन कल्याण समिति द्वारा लोगों के घरों तक पानी सप्लाई करने की व्यवस्था की जा रही है। कई महीनों से घरों में नल का पानी दूषित, बदबूदार एवं कभी कभी पानी से कीड़े निकलने पर कालोनीवासियों ने बिल्डर्स एवं जनकल्याण समिति को इसकी शिकायत की, किन्तु इस संबंध में उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की गई। साथ ही समिति द्वारा पानी की टंकियों की सफाई नही किए जाने की बात कही। कलेक्टर ने गंदे पानी पीने की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम रिसाली को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ग्राम चंगोरी निवासी विष्णु प्रसाद चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत योजना का लाभ एवं पैतृक सम्पत्ति को तीनों भाईयों में बराबर बांटने के लिए आवेदन दिया। इसी प्रकार भिलाई-3 निवासियों ने वार्ड-15 में एल.टी. लाईन के नीचे बलपूर्वक घर बना लेने एवं बिजली के खंभे की जगह को अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा करने के लिए आवेदन दिया। सुभाष सब्जी मार्केट के व्यापारियों ने दुकान व्ययस्थापन कर दुकान के सामने से छोटी नाली का निर्माण कराने के लिए निवेदन किया।

उपलब्धि : अंगना म शिक्षा कार्यक्रम को मिला स्कॉच अवार्ड, बच्चों को सिखाने वाली माताओं को ‘स्मार्ट माता का दिया जाता है खिताब
कुर्की पर सख्ती: इस जोन में निगम की कार्रवाई, बकायादारों से वसूले लाखों
मुख्यमंत्री ने राज्य के सीमावर्ती गौठानों की गतिविधियों पर प्रकाशित पुस्तिका का किया विमोचन
Big success : कांकेर में 21 नक्सलियों ने डाले हथियार, 13 महिला और आठ पुरुष शामिल
केरल के कोझीकोड़ में बड़ा विमान हादसा: रनवे गीला होने से फिसला प्लेन खाई में गिरा, 18 लोगों की मौत, दुबई से 191 यात्रियों को लेकर पहुंचा था कोझीकोड़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन आईसीयू में भर्ती हार्ट पेशेंट को बीड़ी पीने से मना किया तो परिजनों ने इंटर्न की कर दी पिटाई, गुस्साए डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
Next Article दक्षिण गंगोत्री निगम की बड़ी कार्रवाई : नियमितीकरण नहीं कराने पर चार दुकानें हुई सील

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?