ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक किलोमीटर में 4 जगह लिकेज, पंप हाऊस में सोता मिला ऑपरेटर.. आयुक्त ने दिए हटाने के निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

एक किलोमीटर में 4 जगह लिकेज, पंप हाऊस में सोता मिला ऑपरेटर.. आयुक्त ने दिए हटाने के निर्देश

By @dmin
Published: June 16, 2021
Share
4 places leakage in one kilometer, operator found sleeping
4 places leakage in one kilometer, operator found sleeping
SHARE

रिसाली। नगर पालिक निगम क्षेत्र के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र सूर्यानगर पंप हाऊस में ऑपरेटर को सोते देख आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने जमकर फटकार लगाई। इस क्षेत्र में चार अलग-अलग जगहों से पेयजल पाइप लाइन लिकेज मिला। हालात को देखने के बाद आयुक्त ने पंप ऑपरेटर पारेश्वरनाथ को हटाने के निर्देश दिए।
दरअसल रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे बुधवार सुबह 7 बजे वार्ड 21 सूर्या नगर पहुंचे। यहां पर बोर से पेयजल सप्लाई की जाती है। नाली किनारे 4 जगहों पर पाइप लाइन लिकेज देख आयुक्त पंप हाऊस पहुंचे। आवाज लगाने के बाद भी ऑरेटर की नींद नहीं टूटने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते ऑपरेटर को जमकर फटकारा। पूछने पर नागरिकों ने बताया कि सुबह 7 बजे से बोर चालू होता है और दोपहर 2 बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाता है। इस जानकारी के बाद आयुक्त ने निर्देश दिए कि आवश्यकता अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाए। जबरदस्ती पानी सड़क पर न बहाए। मॉर्निंग विजिट के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, सहायक अभियंता राजकुमार जैन, उपअभियंता डिगेश्वरी चंद्राकर, उमयंती ठाकुर, स्वच्छता निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।
कचरा तत्काल उठाने दिए निर्देश
सफाई ठेकेदार द्वारा नाला सफाई के बाद मलबा को जैतखाम के निकट मैदान पर छोडऩे से आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने तत्काल नाला के निकट कचरा के ढेर को हटाने निर्देश दिए। इसके बाद ही मौके पर कचरा उठाने जेसीबी और टिप्पर पहुंची। आयुक्त ने नाला के अंतिम छोर को हाथ से और नाला के क्षेतिग्रस्त पुलिया को मरम्मत करने कहा। सूर्यानगर स्थित बोर से पेयजल घरों तक पहुंचाने शंकरपारा व बजरंग पारा में पाइप लाइन बिछाया गया है। अधिकांश लोग अपनी सुविधा के लिहाज से लोग नल से नाली के ऊपर प्वाइंट निकाल लिया है। इसी प्वाइंट से वे नाली के ऊपर बर्तन रख पानी भरते है। इसे देख आयुक्त ने नल कनेक्शन साफ स्थान पर देने निर्देश दिए।
नाली पर ढाला स्लैब 3 फीट ऊंचा
दो माह पहले मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त ने सूर्यानगर में पानी निकासी के लिए नाली बनाने निर्देश दिए थे। कार्य प्रगति पर है, किन्तु नाली और सड़क पर ढाला गया स्लैब 3 फीट ऊंचा होने से मार्ग अवरूद्ध हो चुका है। इसे देख आयुक्त ने तोडऩे के निर्देश दिए और नाली को ठीक कर स्लैब ढालने कहा। वार्ड 21 में लोक निर्माण विभाग दुर्ग लाखो खर्च कर गली सीमेंटीकरण का कार्य की है। इस कार्य से वहां रहने वाले लोगों की समस्या बढ़ गई है। सीसी रोड का लेबल सही नहीं होने से पानी सड़क पर जमा होने के बाद घरों में घुस रहा है। नागरिकों की शिकायत पर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग दुर्ग को पत्र लिख कार्य को ठीक कराने के निर्देश दिए है।

छत्तीसगढ़ में ‘पेसा’ कानून को जमीन पर उतारने पहल शुरू: मंत्री सिंहदेव ने की आदिवासी समाज और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा
मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने समाप्त किया आंदोलन
सफलता: मंगल पर उतरा चीन का पहला रोवर जुरोंग, 2014 से लाल ग्रह की जानकारियां भेज रहा भारत का मंगलयान
Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला
नक्सलियों ने खदान में अचानक किया हमला, वाहनों को लगाई आग, दो कर्मचारी लापता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा ग्राम खपरी कला के महिला किसानो को खेती की दी जानकारी
Next Article रिलायंस फाउंडेशन के पहल से किसान की हुई आर्थिक उन्नति

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?