ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत, पहली बार वोट डालने आए युवक को भी मारी गोली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत, पहली बार वोट डालने आए युवक को भी मारी गोली

By @dmin
Published: April 10, 2021
Share
हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत, पहली बार वोट डालने आए युवक को भी मारी गोली
हिंसक झड़प में 4 लोगों की मौत, पहली बार वोट डालने आए युवक को भी मारी गोली
SHARE

कूचबिहार (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के साथ ही हिंसा किए जाने की बात भी सामने आने लगी है। जानकारी के अनुसार कूचबिहार के सितलकुची में वोट देने के लिए बूथ पर कतार में खड़े एक वोटर की कथित फायरिंग में मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्ष के आनंद बर्मन के रूप में की गई है। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है। उनका कहना है कि आनंद भाजपा का समर्थक था, इसलिए उसे गोली मारी गई। 

इधर, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस हत्या के पीछे भाजपा का हाथ है। वहीं, भाजपा ने युवक की मौत का जिम्मेदार टीएमसी को ठहराया। भाजपा दावा कर रही है कि मृतक मतदान केंद्र पर पोलिंग एजेंट था। इस पूरे मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कूचबिहार के सितलकुची इलाके में चुनाव के दौरान हिंसक झड़प के दौरान फायरिंग हो गई। फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें से एक आनंद बर्मन भी था। इसके अलावा चार लोग जख्मी भी हुए हैं। 
उन्होंने आगे बताया कि आनंद बर्मन को सितलकुची के पठानतुली इलाके में बूथ नंबर 85 के बाहर घसीटकर लाया गया और गोली मार दी गई। घटना के वक्त मतदान चल रहा था। इस घटना के बाद तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प शुरू हो गई और मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके जाने के कारण कई लोग घायल हो गए। ऐसे में केंद्रीय बलों को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। 
गौरतलब है कि बंगाल में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान कूचबिहार के अलावा कई जगहों से हिंसा की खबरे सामने आईं हैं। कहीं पर भाजपा कार्यकर्ता मारपीट का शिकार हुए हैं तो कहीं पर टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए हैं। लोगों के घरों तक पर हमले हो रहे हैं। बीच चुनाव में हथियार व बम तक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन वारदातों को लेकर भाजपा और टीएमसी एक दूसरे पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

समाधान शिविर : समीक्षा बैठक में बोले सीएम साय- अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार
Good news : नेहरू नगर से टाटीबंध तक बदलेगी हाईवे की तस्वीर, एनएचएआई ने शुरू किया मीलिंग व डामरीकरण
Breaking News : भिलाई में एटीएम उखाड़कर मेटाडोर में किया लोड, परिवार वाले जागे तो छोड़कर भागे
कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटों में 16 हजार नए मामले, 206 लोगों की मौत, सक्रिय मरीज भी घटकर 2 लाख हुए
Accident : नहर में गिरी अनियंत्रित हाइवा, चालक की मौत…. धमतरी से गुंडरदेही जा रही थी हाइवा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona infection at the lowest level in 58 days, the number of deaths increased again छत्तीसगढ़ में पहली बार 11 हजार से ज्यादा नए कोविड मरीज मिले… पिछले 24 घंटे में 91 की मौत… एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 76 हजार के पार
Next Article किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन किसान आंदोलन : किसानों ने जाम किया केएमपी एक्सप्रेस वे, पुलिस प्रशासन मुस्तैद
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?