ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती, खैरागढ़ में 4 समिति प्रबंधक निलंबित,  50 पर एफआईआर की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती, खैरागढ़ में 4 समिति प्रबंधक निलंबित,  50 पर एफआईआर की तैयारी

By Mohan Rao
Published: November 17, 2025
Share
खैरागढ़ में 4 समिति प्रबंधक निलंबित
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खैरागढ़ में धान उपार्जन केंद्रों में पदस्थ 50 समिति प्रबंधक 15 नवंबर को ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए। इसे सरकारी आदेश का उल्लंघन एवं खरीदी प्रक्रिया में बाधा मानते हुए पुलिस अधीक्षक को उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र भेजा गया है। वहीं चार समिति प्रबंधकों को सस्पेंड कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी कार्य को अत्यावश्यक सेवा घोषित करते हुए 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है।  छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम 1979 (ईएसएमए) की धारा 4(1) एवं 4(2) के तहत जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैं। प्रशासन ने सख्त  चेतावनी दी है कि धान खरीदी जैसे संवेदनशील कार्य में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

कार्य पर उपस्थित नहीं होने पर कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी से कार्य से जुड़े 51 नए केंद्र प्रभारियों और 51 ऑपरेटरों को धान खरीदी की प्रक्रिया, पोर्टल संचालन, माप-तौल, पारदर्शिता और किसानों की सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रशिक्षण के बाद भी कोई केंद्र प्रभारी या ऑपरेटर कार्य पर उपस्थित नहीं होता, तो उसके विरुद्ध भी एस्मा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

4 समिति प्रबंधक निलंबित
धान खरीदी कार्य में लापरवाही एवं ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर इटार, डोकराभाठा, गढ़ाडीह और हनईबंद के 4 समिति प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की बाधा, लापरवाही या असहयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नीरज पांडे की फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आएगी सई मांजरेकर
होली के पहले दुर्ग में शराब के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन मामलों में 77 बल्क लीटर शराब जब्त
मुख्यमंत्री ने साहित्यकार सतीश जायसवाल को वसुंधरा सम्मान से किया सम्मानित, कहा- छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर रही है काम
लॉकडाउन में कालाबाजारी रोकने कोंंडागांव जिला प्रशासन की पहल: आवश्यक वस्तुओं की जारी की गई मूल्य सूची…. आदेश के उल्लंघन पर दुकान सील करने के साथ ही होगी एफआईआर
जशपुर में सिरकटी लाश के रहस्य से उठा परदा, सगे भाइयों ने की थी हत्या…. क्राइम पेट्रोल देखकर की प्लानिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में धान का अवैध परिवहन, 16 दिन में 19 हजार क्विंटल अधिक धान जब्त, मार्कफेड ने जारी किए आंकड़े
Next Article अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ बना चैम्पियन, 74 गोल्ड के साथ जीते 150 मैडल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?