ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तमिलनाडू में भगदड़ से 39 लोगों की मौत, टीवीके प्रमुख एक्टर विजय की रैली में हादसा… सीएम साय ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedNationalPolitics

तमिलनाडू में भगदड़ से 39 लोगों की मौत, टीवीके प्रमुख एक्टर विजय की रैली में हादसा… सीएम साय ने जताया दुख

By Mohan Rao
Published: September 28, 2025
Share
एक्टर विजय की रैली में भगदडृ
SHARE

चेन्नई। तमिलनाडु के करूर कस्बे में शनिवार की देर शाम एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई। भगदड़ में 16 महिलाएं और 10 बच्चों सहित कुल 39 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे के बाद तमिल नाडू के सीएम स्टालिन ने जांच कमेटी बना दी है। वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी हादसे में मृत लोगों के प्रति संवेदना जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा तमिलनाडू के करूर कस्बे में हुई। दरअसल तमिलनाडु में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख व एक्टर विजय पूरे राज्य में रैली कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को भी करूर कस्बे में भी विजय की रैली का आयोजन किया गया। रैली में भारी भीड़ उमड़ी और बेकाबू हो गई। इस दौरान मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई है।

30 हजार की परमिशन और पहुंचे 60 हजार
पुलिस के मुताबिक रैली में 30 हजार लोगों की परमिशन दी गई थी। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल भी मौजूद रहा। रैली के लिए सुबह 11 बजे से ही लोग जुटने लगे थे। प्रशासन ने रैली में 30 हजार लोगों की परमिशन दी थी लेकिन 60 हजार से ज्यादा लोग यहां पहुंच गए। वहीं एक्टर विजय भी तय समय से 6 घंटे की देरी से पहुंचे। शाम 7.45 बजे के करीब कुछ लोग विजय की बस की तरफ बढ़ने लगे, जिससे भगदड़ के हालात बन गए। धक्का-मुक्की में कई लोग बेहोश हो गए। कई लोगों को गर्मी और भीड़ की वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगी। भगदड़ में कई बच्चे परिवार से बिछड़ गए, कई भीड़ में दब गए, लोग उन्हें कुचलते चले गए। विजय के मंच के पास बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए न पुलिस मौजूद थी, न वॉलंटियर्स। नतीजतन भीड़ बेकाबू हो गई।

सीएम स्टालिन ने किया जांच आयोग का गठन
इधर, तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने रात को ही हाईलेवल मीटिंग ली और देर रात को ही करूर पहुचें। स्टालिन ने हॉस्पिटल जाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और घायलों से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस हादसे की जांच के लिए जस्टिस अरुणा जगदीसन की अध्यक्षता में एक आयोग का गठन किया। स्टालिन ने मृतकों के परिवारों को 10‑10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। सीएम स्टालिन देर रात को ही करूर पहुचें और हालात का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री साय ने करूर हादसे पर जताई संवेदना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

सरोज पांडेय के चुनावी खर्च में जुड़ेगा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की हनुमान कथा का खर्च, चिरमिरी में हुआ था भव्य आयोजन
राजिम कुंभ कल्प 2025: 12 से 26 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन, सीएम साय ने की तैयारियों की समीक्षा
राज्यपाल रमेन डेका ने वनवासी विकास समिति को दी एम्बुलेंस के लिए आर्थिक सहायता
खुशहाल एक साल इवेंट में युवाओं का दिखा उत्साह, छत्तीसगढ़ के विकास की संभावनाओं पर युवाओं ने साझा किए विचार
अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने सरस्वती महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण, 24 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Next Article लगातार बारिश से लबालब हुआ गंगरेल बांध, महानदी किनारे आ सकती है बाढ़, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?