ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 35 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम बच्चा, पिता से बोला..पापा यहां बहुत अंधेरा है, मुझे डर लग रहा…जल्दी निकालो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiNational

35 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम बच्चा, पिता से बोला..पापा यहां बहुत अंधेरा है, मुझे डर लग रहा…जल्दी निकालो

By @dmin
Published: December 7, 2022
Share
35 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम बच्चा, पिता से बोला..पापा यहां बहुत अंधेरा है, मुझे डर लग रहा…जल्दी निकालो
35 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 6 साल का मासूम बच्चा, पिता से बोला..पापा यहां बहुत अंधेरा है, मुझे डर लग रहा…जल्दी निकालो
SHARE

भोपाल. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मांडवी गांव में 6 साल का एक मासूम बच्चा बोरवेल में गिर गया है। मंगलवार देर शाम हुए इस हादसे में बच्चा बोर में 35 फीट गहराई पर फंसा हुआ है। बच्चे को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी तक मासूम को बोरवेल से निकालने में सफलता नहीं मिली है। मिली जानकारी केअ अनुसार हादसा मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुआ। 6 साल का तन्मय दूसरे बच्चों के साथ छुपन-छुपाई खेल रहा था। उसी दौरान वह गहरे बोरवेल में गिर गया। आवाज लगाने पर बोरवेल के भीतर से बच्चे की आवाज आई। इस पर परिवारवालों ने तत्काल बैतूल और आठनेर पुलिस को सूचना दी।

कलेक्टर, एसपी मौके पर डटे
कलेक्टर अमनबीर बैंस ने बताया कि बच्चे के हाथ में रस्सी बांधकर उसे ऊपर खींचने की कोशिश की गई, वो करीब 12 फीट ऊपर भी आ गया था। लेकिन इसी बीच रस्सी खुल गई और वो वहीं अटक गया। रात 12 बजे से साइड में एक नए गड्ढे को खोदने का काम शुरू करते हुए बच्चे को निकालने की कोशिश की जा रही है। तीन जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल से 30 फीट दूर समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है। कैमरे में बच्चे का मूवमेंट कम नजर आ रहा है। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर है।

सीएम ने किया ट्वीट
बच्चे के सकुशल रेस्क्यू के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि इस पूरे रेस्क्यू अभियान पर मैंने नजर रखी हुई है। जल्द ही मासूम को निकाल लिया जाएगा। बतां दें कि रेस्क्यू शुरू होने के बाद सबसे पहले बच्चे के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन पाइप डाला गया, फिर सीसीटीवी कैमरा डाला गया। मौके पर एसडीआरएपु की टीमें मौजूद हैं।

पंडित प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट तैयार, यातायात विभाग ने जारी किया पार्किंग प्लान
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बढ़ रही है सौर ऊर्जा की पहुंच, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से मिल रही नई रौशनी
छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर उद्योग की स्थापना से प्रदेश के विकास में जुड़ा नया आयाम, युवाओं ने पाया अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग का अवसर
प्रयाग राज महाकुंभ : विशाखापट्नम से  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर व गोरखपुर तक चलेंगी यह ट्रेनें… देखें टाइम टेबल
वोकल फॉर लोकल, खूब पसंद आए छात्राओं के हेंडमेड प्रोडक्ट, स्वामी स्वरुपानंद कॉलेज में लगी हस्तशिल्प प्रदर्शनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस ने दी स्मृति नगर चौकी प्रभारी युवराज देशमुख को श्रद्धांजलि, याद कर भावुक हुए साथी कर्मी
Next Article फ्लैक्स लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगते ही मौके पर तोड़ा दम, शख्स को झुलसते देख चिल्लाने लगे लोग फ्लैक्स लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, करंट लगते ही मौके पर तोड़ा दम, शख्स को झुलसते देख चिल्लाने लगे लोग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?