दुर्ग स्टेशन में खाद्य सामग्री का वितरण

रायपुर। कोविड-19 के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान आवशयकमद लोगो को भोजन एवं भोजन सामग्री का वितरण किया जा रहा हैं । रायपुर रेल मंडल के कई कर्मचारी,अधिकारी, अपने अपने स्तर पर लोगों को भोजन सामग्री एवं तैयार भोजन का वितरण कर रहें हैं। इसी कड़ी में आज दुर्ग स्टेशन पर सुबह 11.00 बजे सफाई कर्मचारियों, हमाल्स, पार्किंग स्टाफ और आरएमएस स्टाफ के 60 जरूरतमंद ठेका मजदूरों के बीच स्टेशन मास्टर और गार्ड द्वारा सूखी खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेन्स का ध्यान रखते हुए मास्क पहन कर भोजन सामग्री वितरित की गई।




