ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 300 किलोमीटर लंबा गोमती एक्सप्रेसवे, 15 हजार करोड़ से 5 साल में बनकर होगा तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

300 किलोमीटर लंबा गोमती एक्सप्रेसवे, 15 हजार करोड़ से 5 साल में बनकर होगा तैयार

By @dmin
Published: March 15, 2022
Share
300 किलोमीटर लंबा गोमती एक्सप्रेसवे, 15 हजार करोड़ से 5 साल में बनकर होगा तैयार
300 किलोमीटर लंबा गोमती एक्सप्रेसवे, 15 हजार करोड़ से 5 साल में बनकर होगा तैयार
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। यूपी की राजधानी लखनऊ से उत्तराखंड के बीच 300 किमी लंबा एक्सप्रेस बनाया जाएगा। गोमती एक्सप्रेसवे नाम से बनने वाला ये राजमार्ग गोमती नदी किनारे बनेगा और दुधवा नेशनल पार्क को जोड़ते हुए उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर को जोड़ेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने करीब 15 हजार करोड़ रुपये लागत वाले इस एक्सप्रेस-वे का खाका तैयार कर इसे सिटी डेवलपमेंट प्लान में शामिल किया है।

एलडीए ने शासन के निर्देश पर लखनऊ के सुनियोजित विकास के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान बनाया है। शासन को भेजी सिटी डेवलपमेंट प्लान रिपोर्ट में शहर के अंदर कई फ्लाईओवर, अंडरपास, फुट ओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इसके साथ एक बड़ी परियोजना के रूप में लखनऊ को सीधे उत्तराखंड से जोडऩे के लिए नया एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव है। प्राधिकरण ने प्राथमिक स्तर पर इसका अध्ययन भी करवा लिया है। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ में गोमती नदी के किनारे से बनेगा। इस दायरे में आईआईएम रोड तक गोमती किनारे ग्रीन कॉरिडोर बनना है। ग्रीन कॉरिडोर खत्म होने के बाद आगे से गोमती एक्सप्रेसवे बनेगा। लखनऊ में गोमती नदी किनारे इसकी लंबाई करीब 40 किमी होगी। गोमती किनारे एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए जमीन भी खाली है। इसके लिए अधिक जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं होगी।

15040 करोड़ रुपये खर्च
गोमती एक्सप्रेसवे बनाने के खर्च का भी आकलन हो चुका है। जमीन अधिग्रहण, फ्लाईओवर, रेलवे ओवर ब्रिज, सर्विस रोड समेत पूरी परियोजना पर करीब 15040 करोड़ रुपए खर्च आएगा। इसे बनाने के लिए केंद्र सरकार से भी मदद दी जाएगी। केंद्र सरकार पहले से ही कई एक्सप्रेसवे को बजट दे रहा है। इस परियोजना में भी केंद्र से पूरी मदद मिलने की उम्मीद है।

पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य
सिटी डेवलपमेंट प्लान में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। गोमती एक्सप्रेस वे के 2027 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है। गोमती एक्सप्रेस वे बनाने का प्रस्ताव तैयार है। ये दुधवा नेशनल पार्क से भी जुड़ेगा। एलडीए ने प्लान में इस एक्सप्रेस वे शामिल किया है।

shreekanchanpath 259 # 02 july 2024
इंतजार खत्म: कल जारी होंगे दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम, ऐसे जान सकेंगे रिजल्ट
बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता, विनर को मिलेंगे इतने हजार
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता
छत्तीसगढ़ में भालू से क्रूरता : मुंह और पंजा तोड़ा, सिर पर वार कर ले ली जान… अफसर बोले होगी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced कोविड अनुग्रह राशि के लिए 17 मार्च तक की जा सकती है अपील
Next Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च वंशवाद की राजनीति लोकतंत्र के लिए खतरनाक-पीएम मोदी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?