ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द, बीमारी का हवाला देकर घर बैठे चालक दल के सदस्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द, बीमारी का हवाला देकर घर बैठे चालक दल के सदस्य

By Om Prakash Verma
Published: May 8, 2024
Share
300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द, बीमारी का हवाला देकर घर बैठे चालक दल के सदस्य
300 कर्मचारियों की बगावत से थमी एयर इंडिया एक्सप्रेस, 82 उड़ानें रद्द, बीमारी का हवाला देकर घर बैठे चालक दल के सदस्य
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एयर इंडिया एक्सप्रेस की 82 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं। मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक की 78 उड़ानों को रद्द किया गया है। लगभग 300 सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने आखिरी वक्त पर बीमार होने की सूचना देने के बाद अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक- एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन वर्तमान में क्रू तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, जो टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में नौकरी की नई शर्तों का विरोध कर रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, हमारे केबिन क्रू के कई सदस्य कल रात से आखिरी वक्त पर बीमार हो गए हैं और इस वजह से कई फ्लाइट्स को या तो कैंसिल कर दिया गया है या फिर लेट हैं, जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए चालक दल के साथ बातचीत कर रहे हैं, इसके परिणामस्वरूप हमारे यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए हमारी टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

प्रवक्ता ने आगे कहा, हम इस परेशानी के लिए अपने मेहमानों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि यह स्थिति हमारी सेवा के स्टैंडर्ड को नहीं दर्शाता है, जिसे हम प्रदान करने का प्रयास करते हैं। एयरलाइन ने कहा, फ्लाइट कैंसिल किए जाने से प्रभावित मेहमानों को पूरा रिफंड या किसी अन्य तारीख के लिए दूसरी फ्लाइट की पेशकश की जाएगी।

कई यात्रियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी उड़ानें अचानक रद्द होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि उन्हें उड़ानों के रद्द होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एक्स पर कुछ बहुत निराश यात्रियों ने कहा कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचे थे जब उन्हें सूचित किया गया कि उनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में कहा, किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है। हम आपको सूचित करते हैं ऑपरेशनल कारणों के चलते उड़ाने रद्द की गई हैं।

पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संघ ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन का प्रबंधन सही से काम नहीं कर रहा है और कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता की कमी है। एक पंजीकृत यूनियन, एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने भी आरोप लगाया था कि मामलों के कुप्रबंधन ने कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है।

छत्तीसगढ़ की रायपुर में पहली बार शैक्षणिक कुंभ नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन….मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल… जाने क्या होगा इसमें खास
20 जनवरी को मिलेगा भारतीय जनता पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, चुनाव का नोटिफिकेशन जारी
वैश्विक स्तर पर पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर रहा है छत्तीसगढ़ का जीपीएम
जगार 2024 का आगाज 10 मार्च को, सीएम विष्णु देव साय करेंगे हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ
चाकू की नोक पर राहगीरों से लूट आठ गिरफ्तार, इतना मोबाइल हुआ जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस मंगाई, टीके की सुरक्षा को लेकर उठे थे सवाल एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से कोरोना वैक्सीन वापस मंगाई, टीके की सुरक्षा को लेकर उठे थे सवाल
Next Article चुनाव ड्यूटी से घर जा रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, आरोपी फरार चुनाव ड्यूटी से घर जा रही महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, आरोपी फरार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?