ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 3 दिन में 43 करोड़ की शराब गटक गए छत्तीसगढ़िया
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

3 दिन में 43 करोड़ की शराब गटक गए छत्तीसगढ़िया

By Om Prakash Verma
Published: March 27, 2024
Share
शराब के शौकिनों के लिए खबर: 12 मई को बंद रहेंगी शराब दुकानें
शराब के शौकिनों के लिए खबर: 12 मई को बंद रहेंगी शराब दुकानें
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के त्योहार के दौरान शराब प्रेमियों ने एक बार फिर रिकार्ड बनाया है। होली के अवसर पर छत्तीसगढ़ में मदिरा प्रेमियों ने जमकर जाम छलकाते हुए तीन दिनों में करोड़ों रुपए की देशी-विदेशी शराब की पी है। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, होलिका दहन के दिन एक ही दिन में सबसे ज्यादा शराब की बिक्री हुई है।

होली के उत्सव में जहां एक तरफ लोग रंग और गुलाल से जश्न मना रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ एक वर्ग ऐसा भी है किसने रंग गुलाल के साथ-साथ जमकर शराब उड़ते हुए होली का त्यौहार मनाया। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ एक बार फिर होली के त्यौहार के वक्त शराब की बिक्री में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। सिर्फ होली के दौरान महज तीन दिनों के भीतर प्रदेश में लोगों के द्वारा 43 करोड रुपए की देशी और विदेशी शराब खरीदी गई है। सिर्फ तीन दिन के भीतर छत्तीसगढ़ के लोगों ने 43 करोड रुपए की शराब पीकर खत्म कर दी है। इसमें हैरान करने वाली बात यह भी है इन तीन दिनों में जिस दिन सबसे ज्यादा शराब खरीदी गई है वह होली के त्यौहार के ठीक 1 दिन पहले, यानी होलिका दहन के दिन प्रदेश के लोगों ने 20 करोड़ की शराब खरीदी।

होली के दिन बंद थी दुकानें
होली के त्यौहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने होली के दिन 25 मार्च को प्रदेश की सभी शराब दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया था। सरकार ने जिसे लेकर जिले के सभी कलेक्टर और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए थे। होली के दिन किसी प्रकार से लोग सड़कों पर शराब पीकर न घूमें ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस बल की चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई थी। भले ही प्रशासन ने होली के त्यौहार के दिन शराब दुकानों और बार पर ताले लगवा दिए थे, वहीं दूसरी तरफ शराब प्रेमियों ने अपने जश्न की व्यवस्था पहले से ही कर रखी थी। यही कारण था कि छत्तीसगढ़ में होली के त्यौहार के वक्त 43 करोड रुपए की शराब की बिक्री हुई है।

मनी लॉन्ड्रिग: आखिरकार ईडी ऑफिस पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख… पूछताछ से बचने हर बार करते थे कोई न कोई बहाना
लिफ्ट मांगकर रेप केस में फंसाने की धमकी और रुपए ऐंठती थी शातिर, महिला सहित पांच गिरफ्तार
महंगाई के खिलाफ ब्लॉक कांगेस कमेटी धमधा का प्रदर्शन…. चक्काजाम कर मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बीएसएफ को मिली बड़ी सफलता: अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तानी तस्कर को पकड़ा, हेरोइन के छह पैकेट बरामद
शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, शहर में 30 जगह प्वाइंट, 21 वाहन चालकों से गाड़ियां जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बुजुर्गों को निर्वाचन आयोग ने दी राहत, घर बैठे डाल सकेंगे वोट बुजुर्गों को निर्वाचन आयोग ने दी राहत, घर बैठे डाल सकेंगे वोट
Next Article सैटेलाइट से कटेगा टोल टैक्स, नेशनल हाईवे नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाना है-नितिन गडकरी सैटेलाइट से कटेगा टोल टैक्स, नेशनल हाईवे नेटवर्क को अमेरिका के बराबर बनाना है-नितिन गडकरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?